डिजिटल होराइज़न एकडेमी में हुआ कंप्यूटर ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार रोमियो मयूर के द्धारा – उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में डिजिटल होराइज़न एकडेमी में एक कंप्यूटर ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एकडेमी में कंप्यूटर शिक्षा ग्रहण करने वाले छात्र.छात्राओं ने उत्साह.पूर्वक टीम बनाकर भाग लिया और विजेता छात्र और छात्राओं की टीम को मुख्य अतिथियों ने मैडल, सर्टिफिकेट व् बाकी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया!

धामपुर के मोहल्ला बन्दूकचियानं स्थित डिजिटल होराइज़न एकडेमी में कंप्यूटर ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें एकडेमी में पढ़ने वाले छात्र.छात्राओं की चार टीम गठित की गई ओर आपस में कॉम्पिटिशन कराया गया पहले मुकाबले में टीम.ए ने टीम.डी को व टीम.बी ने टीम.सी को पछाड़कर फाइनल में अपनी जगह बनाई, फाइनल में रोमांचक मुकाबले में टीम.ए ने टीम.बी को बहुत ही कम मार्जिन से शिकस्त देकर प्रतियोगिता अपने नाम की।

प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के तौर पर दिल्ली से आए सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र में पिछले 20 वर्षों से कार्यरत व एकेडमी के मेंटर एहतेशाम फरीदी ने सभी छात्र.छात्राओं से सूचना प्रौद्योगिकी क्षेत्र के अपने 20 साल के अनुभवों को साझा किया ओर उनको प्रेरित करने का काम किया, इसके साथ ही अन्य अतिथियों में नदीम सर, मेराज फरीदी, हैदर आढ़ती, राशिद हुसैन, अनीस भाई, बॉबी भाई ने सभी भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं को मैडल व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया।

अंत में एकेडमी के डायरेक्टर सलमान फरीदी ने अपने संबोधन में कहा कि उनको बेहद खुशी है कि इस प्रतियोगिता को बालिकाओं की टीम ने जीता ओर साबित किया के लड़कियां किसी से कम नहीं है और बाकी सभी छात्रों ने भी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया। इस प्रतियोगिता में सभी छात्र और छात्राओें ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया, इस प्रतियोगिता के साथ आज आप बहुत कुछ सीखे होंगे जो आगे बहुत काम आने वाला है। इसी के साथ उन्होंने आयोजन में आए सभी अतिथियों का धन्यवाद किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में एकेडमी के मैनेजर शिक्षक अदनान उम्मति, प्रिंसिपल डायरेक्टर कहकशां , लुबना सैफी, हम्माद मुल्तानी , फहद फरीदी, मुस्कान फरीदी, शिफा फरीदी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।