दक्ष प्रजापति (कुम्हार) महासभा ने धूमधाम से मनाया तृतीय स्थापना दिवस

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
धामपुर धर्मनगरी में दक्ष प्रजापति (कुम्हार) महासभा धामपुर का तृतीय स्थापना दिवस समारोह नगर के मोहल्ला बाड़बान में कोषाध्यक्ष बृजमोहन प्रजापति के आवास पर बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री माननीय ओमप्रकाश गोला का शाल ओढ़ाकर, भगवान दक्ष जी की तस्वीर भेंट कर तथा फूलमालाओं से भव्य स्वागत किया गया


अतिथियों का हुआ सम्मान –कार्यक्रम में मंचासीन अतिथियों में डॉ. ए.के. दक्ष (जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासभा), हरपाल सिंह (जिला अध्यक्ष राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ), जिला पंचायत सदस्य आसाराम सिंह, संरक्षक कमलेश प्रजापति, संरक्षक भस्सु प्रजापति, संस्थापक आर.के. आर्य एडवोकेट तथा प्रदेश प्रभारी डॉ. लोकेश कुमार प्रजापति सहित चेतराम सिंह आदि का माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।


अध्यक्ष व संस्थापक का वक्तव्य – 

महासभा के अध्यक्ष क्षेत्रपाल प्रजापति व संस्थापक आर.के.आर्य एडवोकेट ने कहा कि मात्र तीन वर्षों में महासभा ने समाजहित में कई अहम कार्य किए हैं—चाहे वह कुम्हारी कला की मिट्टी से जुड़े मुद्दे हों या शोषितों-पीड़ितों को न्याय दिलाने के प्रयास। उन्होंने कहा कि इस यात्रा में माननीय मंत्री ओमप्रकाश गोला का सहयोग हमेशा महत्वपूर्ण रहा है, जिसके लिए महासभा सदैव आभारी रहेगी।
मुख्य अतिथि मंत्री ओमप्रकाश गोला का संबोधन-
“मैं सदैव दक्ष प्रजापति (कुम्हार) महासभा धामपुर का ऋणी रहूंगा। यह संगठन समाजहित में सबसे आगे है। इसके पदाधिकारी मेहनती, कार्यकुशल और सेवा भाव से ओतप्रोत हैं। प्रजापति समाज की सेवा और अखंडता के लिए महासभा सदैव तत्पर रहती है।”


स्थापना दिवस पर एकता का संदेश –
मंचासीन सभी अतिथियों ने महासभा को तृतीय स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा कि यह संगठन जिले के अंदर सबसे अच्छा कार्य कर रहा है। इसने प्रजापति समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य किया है और विभिन्न समितियों तथा महासभाओं को एक मंच पर लाकर समाजहित में उल्लेखनीय योगदान दिया है।
उपस्थित गणमान्य व समाजसेवी-
समारोह में यशपाल प्रजापति, नवीन राज ब्रजपाल प्रजापति (जिला संगठन मंत्री, राष्ट्रीय प्रजापति महासभा), वरिष्ठ समाजसेवी पंकज दक्ष, भाजपा नेता निकुल एडवोकेट, भाजपा नेता राजकुमार, लोकेश मिस्त्री, बृजेश प्रजापति, देवेंद्र प्रधान, रणजीत सिंह प्रजापति, श्रीकांत आर्य, मान सिंह, शिवम प्रजापति,कार्तिक प्रजापति,ऋतिक प्रजापति,राजू प्रजापति,सतीश प्रजापति,संदीप प्रजापति कलवा सिंह, वीरेंद्र प्रजापति, चंडी प्रजापति, गुलशन एडवोकेट, आदित्य एडवोकेट ,डॉक्टर हिमांशु दक्ष ,आदि ने अपने विचार रखे।
महिलाओं में रीता देवी, नीरज आर्य, राखी देवी, समला देवी, शशि देवी, मुन्नी देवी, लक्ष्मी देवी, मीरा देवी, अनीता देवी, पार्वती देवी, सोमवती देवी, रामरती देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाओं की उपस्थिति रही।


कार्यक्रम का समापन –

स्थापना दिवस पर केक काटकर उत्सव मनाया गया। अंत में मुख्य अतिथि एवं मंचासीन अतिथियों को महाराजा दक्ष भगवान की तस्वीर भेंट की गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता संरक्षक भस्सु प्रजापति ने की तथा संचालन संस्थापक आर.के. आर्य एडवोकेट ने किया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर आर.के.आर्य एडवोकेट को समाज को प्रोत्साहित करने हेतु माल्यार्पण कर सम्मानित किया गया।