छात्रों की आवाज़ उठाना पड़ा भारी, छात्र नेता शानू शेख पर जानलेवा हमला

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
जिला बिजनौर के नगर स्योहारा में छात्रों की समस्याओं को उठाने वाले छात्र नेता शानू शेख पर आज कॉलेज परिसर में जानलेवा हमला किया गया। जानकारी के अनुसार शानू शेख, जो कि एलएलबी के छात्र हैं, आज अपने प्रैक्टिकल परीक्षा के लिए लोकमानी कॉलेज स्योहारा पहुँचे थे।
कॉलेज परिसर में पहले से मौजूद कुछ युवकों ने अचानक उन पर हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि हमलावरों ने पहले आपत्तिजनक टिप्पणियाँ करते हुए कहा, आज देखेंगे कितना बड़ा नेता हैऔर फिर बिना मौका दिए अवैध हथियारों से हमला कर दिया।
इस हमले के पीछे साजिश की आशंका जताई जा रही है।
पीड़ित शानू शेख का क्या कहना है-
शानू शेख का कहना है कि कॉलेज प्रशासन की भूमिका भी संदिग्ध है। क्योंकि पूर्व में कॉलेज प्रशासन द्वारा की जा रही अवैध वसूली के खिलाफ उन्होंने खुलकर विरोध प्रदर्शन किया था। इस प्रकरण के चलते यह हमला किसी रंजिश या साजिश का हिस्सा हो सकता है।शानू शेख ने थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए उचित जांच व कार्यवाही की माँग की है।


घटना से छात्रों मे रोष व्याप्त है –
इस घटना से छात्रों में रोष व्याप्त है और छात्र संगठनों ने इसकी कड़ी निंदा की है।छात्रों का कहना है कि यदि एक छात्र नेता जो छात्रों के अधिकारों के लिए आवाज़ उठाता है, उस पर इस तरह हमला हो सकता है, तो यह पूरी छात्र व्यवस्था पर एक प्रश्नचिन्ह है। प्रशासन से जल्द न्याय की माँग की जा रही है।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर मंत्री आरुषि पाल स्योहारा ने कहा कि उचित छानबीन होकर दोषियों के खिलाफ सबसे सख्त कार्यवाही हो