मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में भामाशाह जयंती और व्यापारी कल्याण दिवस धूमधाम एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। भगत सिंह चौक पर देर शाम सर्व समाज के द्वारा भामाशाह जन्म दिवस मनाया गया।
भामाशाह जी के योगदान का वर्णन किया –
इस अवसर पर डॉक्टर आदित्य अग्रवाल ने बताया कि महान भामाशाह जो महाराणा प्रताप के मित्र और सहयोगी थे। जिन्होंने ने अपनी संपूर्ण संपत्ति राष्ट्र की रक्षा के लिए दान कर एक अतुलनीय कार्य किया और आप सदा के लिए अमर हो गए । आज भी दान देने वाले व्यक्तियों को भामाशाह की उपाधि से सम्मानित करते हैं। आप ओसवाल जैन थे। सभी लोगों ने श्रद्धापूर्वक महान भामाशाह जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

धामपुर धर्मनगरी के गणमान्य व्यक्ति की उपस्थिति रही –
इस अवसर पर जयवीर सिंह सिसोदिया, डॉक्टर अमित गुप्ता ,डॉक्टर आदित्य अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन ,सचिन अग्रवाल ,अंकुर गोयल ,अनिल शर्मा अनिल ,नरेश कुमार ,संजय गोयल, मुदित गुप्ता ,संकेत अग्रवाल ,विनीत कौशिक, मुकुल गुप्ता,शिवांश अग्रवाल, मनोज मान्यवाला ,चंद्रभान सिंह गहलोत ,पवन चौहान, मदनपाल सिंह, सुनील वर्मा ,सुभाष चंद्र जैन आदि शामिल रहे। अंत में सभी को प्रसाद वितरित किया गया सब ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ उठाया।








