मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में यात्रियों के लिए नई बस सेवा की प्रारम्भ की गई है। यह बस सेवा भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा के गांव ठाट जट से दिल्ली के आन्नद विहार तक चलेगी। बस का मार्ग नूरपुर, गजरौला और लाल कुआं होते हुए सेक्टर 62 तक जायेगी। । यह बस भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा के गांव ठाट जट से दिल्ली के आनंद विहार तक चलेगी। बस का मार्ग नूरपुर, गजरौला और लालकुआं होते हुए सेक्टर 62 तक जाएगा।
योगी सरकार क्षेत्र के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। इस कड़ी में इस क्षेत्र में नई बस सेवा को प्रारम्भ किया गया। इससे दिल्ली जाने वाले या़ित्रयों को सुविधा होगी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने इस प्रस्ताव की मंजूरी दी। विधायक अशोक कुमार राणा के द्धारा बस सेवा का शुभारंभ पूजन और हरी झंडी दिखाकर किया गया। स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह का इस सुविधा के लिए आभार व्यक्त किया है।







