मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम न्यू स्टेट बैंक कॉलोनी के सूर्यवंशी भवन पर आयोजित किया गया। सगंठन कके शरीरिक प्रमुख संजीव सैनी नेत्रत्व मैं राहुल भागीरथी जी के द्धारा योगासन कराया गया और योग के महत्व के विषय में जानकारी दी गई। इस योग कार्यक्रम में विभिन्न योगासन किये गये।

सूर्य नमस्कार , अनुलोम- विलोम, कपाल भाती , भा्रमरी प्राणायाम , ताड़ासन, अर्धचक्रासन, वृक्ष आसन, जानू शीर्षासन, सिद्ध आसन , वक्रासन , मकरासन, भुजंगासन, सेतुबन्ध आसन इत्यादि आसन किया गया।
राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन के संस्थापक शिवम सैनी ने कहा कि आजकल की जीवन शैली के कारण लोगो को विभिन्न प्रकार की बिमारीयों से जूझना पड़ रहा है। दर्वाइया के विकल्प है, यदि आप अपने आप को स्वस्थ रखना चाहते है, तो अपने जीवन में योग के महत्व को समझते हुए, योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। केवल योग दिवस पर योग करने मात्र से कुछ नही होता है। योग को अपने दैनिक जीवन में लाना ही अच्छे स्वस्थ की निशानी है।
योग दिवस में संगठन के सदस्य के साथ नगर के अन्य निवासी सम्मलित रहे। कार्तिक ,कन्हैया, ध्रुव मिश्रा, उदय सैनी,दीपक सैनी,निखिल सैनी, विवेक सैनी, दीपक सैनी, प्रियांशु आदि प्रमुख उपस्थित रहे







