मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के धामपुर धर्मनगरी में राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन के द्धारा संजीव सैनी को संगठन शरीरिक प्रमुख के पद पर मनोनीत किया गया। राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन के सचिव सचिन सैनी , अध्यक्ष सुरेश सैनी (अढ़ती ) , मार्गदर्शक मंडल आचार्य ओम प्रकाश सैनी ने संजीव सैनी को संगठन की ओर से नियुक्ति प्रत्र प्राप्त प्रदान किया।
संगठन के संस्थापक शिवम सैनी ने कहॉ कि आज का युवा बालक व बालिकाएं मोबाइल की दुनिया में व्यस्त है। उनका ध्यान अपने खेलों की तरफ से हट गया है। उनका सारा समय मोबाइल चलाने में निकल जाता है, खेल-कूद पर ध्यान नही है, जिसके कारण बालक व बालिकाएं शरीरिक रूप से कमजोर होते जा रहे है। संगठन ने इन बातो को ध्यान रखते हुए शारीरिक प्रमुख के पद पर संजीव सैनी को नियुक्त किया गया है। संगठन शरीरिक प्रमुख संजीव सैनी राष्ट्रीय स्तर के बैडमिंटन खिलाड़ी रहे है।
संगठन के द्धारा शारीरिक प्रमुख नियुक्त का प्रमुख उद्देश क्या है-
1. संगठन में प्रत्यके 3 माह से 6 माह के अंतराल पर खेलों का आयोजन करना
2. संगठन में शारीरिक शिक्षा से संबधित सब क्रियाकलाप संगठन शारीरिक प्रमुख के दिशा-निर्देश में किये जाना







