मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
भारत विकास परिषद की ओर से निखिल वर्मा जी के नेतृत्व में एक संस्कार शाला का आयोजन स्वामी विवेकानंद एकेडमी जूनियर हाई स्कूल, ग्राम-कांगड़ी, श्यामपुर, हरिद्वार, में संपन्न हुआ। आयोजित संस्कारशाला में निखिल वर्मा जी, अनिल जैन जी, आभा वर्मा और नेहा सक्सैना सहित विद्यालय के सभी अध्यापकगण प्रधानाचार्य डॉ0 कमलेश कांडपाल, उप. प्रधानाचार्य श्रीमती कविता बनर्जी, कु0 मीनू सैनी, कु0 स्वाती, कु0 गीता पाल , कु0 मीनू शर्मा, आशीष पाठक व संस्था के सदस्य विजेंद्र गर्ग जी, धर्मानी जी उपस्थित रहे।
संस्कार शाला में क्या शिक्षा दी गई –
भारत विकास परिषद के सभी सदस्यों द्वारा संस्कार शाला में बच्चों को, अच्छी आदतों के विषय में बताया गया , किस प्रकार उसको अपने जीवन में लाना है, किस प्रकार से हमें हमारे संस्कारों से हमेशा जुड़े रहना चाहिए, बड़ों का सम्मान करना चाहिए, गुरुओं की आज्ञा का पालन करना चाहिए । इसी के साथ संस्कार शाला में बच्चों भारत वर्ष के इतिहास और ग्रन्थों की जानकारी दी गई। बच्चो को किस प्रकार से अपने जीवन की शुरूआत करनी है , धर्म का हमारे जीवन में क्या महत्व है, इस प्रकार की बातो की और अपने कार्यशौली की जानकारी इस संस्कार शाला में दी गई ।
अतिथियों का स्वागत हनुमान चालीस के पाठ से किया गया-
विद्यालय के बच्चों ने हनुमान चालीसा सुना कर सभी अतिथियों का स्वागत किया। देवांजन और ईशान ने गीत सुनाकर सभी अतिथियों का मन मोह लिया। साथ ही बच्चों ने व विद्यालय परिवार ने निखिल वर्मा जी को जन्मदिन की अनंत शुभकामनाएं भी दी।कार्यक्रम के पश्चात भारत विकास परिषद द्वारा बच्चों को पढ़ाई से संबंधित स्टेशनरी और फलों का वितरण भी किया गया साथ ही सभी अध्यापकों को उपहार भी दिए गए।
संपूर्ण कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंधक सुदीप बनर्जी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।







