धामपुर महोत्सव समर मेला 2025 का शंभारभ – विधायक अशोक कुमार राणा ने फीता काटकर और नारियल फोड़ कर किया शुभांरभ

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में नगीना मार्ग स्थित के.एम.इंटर कॉलेज के खेल मैदान पर आज से प्रारंभ हुए धामपुर महोत्सव समर मेला 2025 का शुभारंभ धामपुर क्षेत्र के लोकप्रिय भाजपा विधायक अशोक कुमार राणा ने धामपुर नगर एवं क्षेत्र के बड़ी संख्या में उपस्थित प्रतिष्ठित नागरिकों की उपस्थिति में फीता काटकर किया। विधायक अशोक कुमार राणा ने कहा कि इस प्रकार के मेलों से आपसी सौहार्द एवं भाईचारे की भावना को बढ़ावा मिलता है । इसलिए इस प्रकार के मेलों के नियमित आयोजन की समाज के लिए बहुत आवश्यकता है। उन्होंने उद्घाटन के बाद मेला स्थल पर सजाए गए विभिन्न वस्तुओं के स्टालों का भी निरीक्षण किया और आयोजकों के द्वारा की गई समुचित व्यवस्था की प्रशंसा की।


इससे पूर्व मेला स्थल पर पहुंचने पर एक अशोक कुमार राणा का बलजीत शर्मा के निर्देशन में उनके सहयोगियों मोहम्मद शाकिर , मोहम्मद रहमान, मोहम्मद रिजवान आदि ने पुष्प गुच्छ भेंट करके तथा माल्यार्पण करके स्वागत भी किया । चौकी पुरोहित के रूप में उपस्थित आचार्य पंडित रविकांत वशिष्ठ जी महाराज ने मंगलाचरण के बीच विधायक जी को तिलक किया। इस दौरान उपस्थित नागरिकों ने विधायक अशोक कुमार राणा पर जमकर पुष्प वर्षा भी की।
धामपुर धर्मनगरी के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहें-
इस अवसर पर उपस्थित प्रतिष्ठित नागरिकों में नगर पालिका परिषद धामपुर के पूर्व अध्यक्ष राजू गुप्ता वरिष्ठ भाजपा नेता उदित जैन ,आदित्य जैन ,पश्चिम उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा, मुरादाबाद मंडल प्रभारी जावेद रहमान शमसी ,अध्यक्ष वरिष्ठ रोटेरियन एसपी सलूजा, कुंवर आशीष कुमार सिंह राजपूत , प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह चौहान , शिक्षाविद दीपेंद्र सिंह चौहान, पूर्व नामित सभासद भूपेंद्र सिंह सैनी ,भारतीय जनता पार्टी धामपुर नगर मंडल अध्यक्ष जितेंद्र गोयल , महामंत्री नागेश्वर दयाल गहलोत , धामपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष सचिन अग्रवाल ,महामंत्री भूपेंद्र शर्मा सोनू , पालिका सभासद मनोज गोयल ,सभासद पति रविशंकर सैनी ,संतोष राजपूत ,जयवीर सिंह सिसोदिया ,नमन जैन ,अमन जैन आदि अनेक प्रतिष्ठित नागरिक तथा बड़ी संख्या में विभिन्न समाचार पत्रों से जुड़े पत्रकार उपस्थित रहे।

 

पूजन के साथ हुआ मेले का शुभारम्भ –
उद्घाटन से पूर्व मेला स्थल पर आयोजित पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान बलजीत शर्मा एवं उनके सहयोगी रहे पूजन कार्यक्रम के पुरोहित देव मंदिर शिक्षक बिहार के पुजारी आचार्य पंडित रविकांत वशिष्ठ जी महाराज रहे । जिन्होंने प्रभावी मंत्र उच्चारण के बीच पूजन कार्यक्रम संपादित कराया।


मेले का आयोजन का भार किन- किन पर है-
मेले की समूची व्यवस्था बलजीत शर्मा के संरक्षण में मोहम्मद शाकिर, मोहम्मद रहमान ,मोहम्मद रिजवान ,तथा उनके अन्य सभी सहयोगियों द्वारा की जा रही है जबकि मेले में भाग लेने वाले पुरुषों महिलाओं और बच्चों के मेले में प्रवेश और प्रस्थान की प्रभावी व्यवस्था का दायित्व अनमोल प्रीत कौर तथा उनकी सहयोगियों मनप्रीत कौर लवदीप कौर तथा प्रीत कौर आदि को सौंपा गया है जिन्होंने पहले ही दिन अपने दायित्व को बखूबी अंजाम देते हुए विधायक अशोक राणा सम्मेलन के प्रमुख आयोजकों से भरपूर प्रशंसा एवं प्रोत्साहन प्राप्त करने का गौरव अर्जित किया।
मेले में पहले ही दिन धर्म नगरी धामपुर के विभिन्न भागों तथा आसपास के ग्रामों से बड़ी संख्या में पहुंचे पुरुषों महिलाओं और बच्चों ने जहां मेला स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टालों पर जमकर खरीदारी की और व्यंजनों का स्वाद लिया। वही बच्चों ने विभिन्न झूलो का आनंद उठाया।
मेले के मीडिया पार्टनर न्यूज़ टाइम्स नाउ और शाह टाइम्स की ओर से अभिषेक गुप्ता,और मेला आयोजकों बलजीत शर्मा, रिजवान अहमद, शाकिर व रहमान ने सभी अतिथियों का किया भव्य स्वागत-
स्टालों का निरीक्षण करने के बाद मेला स्थल पर आयोजित सम्मान समारोह के अंतर्गत आयोजकों की ओर से विधायक अशोक कुमार राणा तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता को तालियों की गड़गड़ाहट के बीच शॉल ओढाकर सम्मानित भी किया गया . इस दौरान भी नगर के अनेक प्रतिष्ठित नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.  अंत में आयोजकों की ओर से अभिषेक गुप्ता ने विधायक अशोक कुमार राणा पूर्व पालिका अध्यक्ष राजू गुप्ता तथा अन्य सभी अतिथियों के प्रति आभार प्रदर्शित किया