मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के हापुड़ में पिलखुआ कोतवाली के मोनाड विश्वविद्यालय में एसटीएफ की टीम ने छापा मारकर विश्वविद्यालय के मालिक बिजेंन्द्र सिंह व उसके पुत्र संदीप कुमार समेत दस लोगों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया , जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है। आपको बता दे कि विश्वविद्यालय के मलिक विजेंद्र सिंह हुड्डा बिजनौर सीट से सांसद का चुनाव बसपा से लड़ चुके है, परन्तु इसमें उन्हें हार मिली। विजेंद्र सिंह हुड्डा बाइक बोट घोटले में आरोपी रह चुका है , इस पर 5 लाख का इनाम भी था।

विश्वविद्यालय से क्या-क्या प्राप्त हुआ-
एसटीएम ने बड़ी कार्यवाही करते हुए विश्वविद्यालय से फर्जी मार्कशीट, डिग्री, फर्जी प्रोविजनल , माइग्रेशन , मोबाइल फोन , आईपैड , लैपटॉप, इलेक्ट्ानिक्स उपकरण बरामद किये।
शिकायती पत्र के बाद विश्वविद्यालय की जांच प्रारम्भ –
एसटीएफ के अधिकारियों ने बताया कि उन्हे एक शिकायती पत्र प्राप्त हुआ, जिसमें बताया गया कि मोनाड विश्वविद्यालय में विभिन्न कोर्सों की फर्जी डिग्री व मार्कशीट बनाने का कार्य चल रहा है। जिसकी तत्काल जांच शुरू कर दी जानी चाहिए। एसटीएफ की टीम को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई की हरियाण का रहना वाला संदीप कुमार उर्फ संदीप सेहरावत हापुड़ आया हुआ है जो कि विश्वविद्यालय की फर्जी मार्कशीट बना कर छात्रों से मोटी रकम बसूलता है। सूचना पर एसटीएफ की टीम ने उसे मोनाड विश्वविद्यालय की पास हिरासत में लेेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि वह हरियाणा में मोनाड विश्वविद्यालय की बीएड , बीएएलएलबी, फार्मासिस्ट, बीटेक आदि की फर्जी मार्कशीट और डिग्रियां विश्वविद्यालय के चेयरमैन विजेंद्र सिंह हुड्डा के करने पर छापता है। इस काम में उसका सहयोग राजेश भी करता है।







