उत्तर प्रदेश संगीत नाटक अकादमी द्वारा श्री राम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में नाट्य कार्यशाला का आयोजन

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
                         नाट्यदीप संस्था के सहयोग से प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रंगमंच एवं स्व.रोजगार के लिए तैयार किया जायेगा , छोटे शहरों एवं ग्रामीण अंचलों की छिपी प्रतिभाओं को मिलेगी पहचान
उत्तर प्रदेश के धामपुर धर्मनगरी में रंगमंच की सशक्त परंपरा को आगे बढ़ाते हुए नाट्यदीप संस्था व उ. प्र. संगीत नाटक अकादमी लखनऊ के सहयोग से श्रीराम ग्रुप ऑफ़ कॉलेज में एक विशेष नाट्य कार्यशाला आयोजन स्थानीय प्रतिभाओं को प्रशिक्षित कर उन्हें रंगमंच एवं स्व.रोजगार के लिए तैयार करने हेतु 21 मई से 18 जून तक किया जाएगा।
डॉ. राजेंद्र चौधरी ने बताया कि यह कार्यशाला नाट्य तकनीक, अभिनय कौशल, स्वर एवं शरीर भाषा पर केंद्रित होगी। विगत वर्षों में हमारे कई नवोदित कलाकारों ने रंगमंच व फिल्म मीडिया में अपनी अलग पहचान बनाई है, और आज वे आने वाली फ़िल्मों व डिजिटल माध्यमों में सक्रिय हैं।
डॉ. आदित्य अग्रवाल ने विद्यार्थियों, नवोदित कलाकारों, थिएटर प्रेमियों एवं फिल्मी दुनिया में कदम रखने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर बताते हुए कहा कि नाट्यदीप संस्था का यह प्रयास है कि छोटे शहरों एवं ग्रामीण अंचलों की छिपी हुई प्रतिभाओं को पहचान दी जाए और उन्हें एक सशक्त मंच प्रदान किया जाए। मीटिंग की अध्यक्षता डॉ. आदित्य अग्रवाल ने की, तथा इस अवसर पर डॉ. पुनीत नंदन, मुकेश कुमार, विनीत कुमार, राहुल, शिवम् कुमार आदि ने अपने विचार व्यक्त किये।