मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
बिजनौर – बिजनौर के शिवाला कला निवासी नरेश कुमार के भांजे के यहा पर दिलायत नगर में भात समारोह में 30 लोग ट्रैक्टर-ट्राली में सवार होकर खुशी-खुशी जा रहे थे। परन्तु उनकी खुशियां अचानक मातम में बदल गई जब एक पीछे से आ रही ट्रक ने ट्रैक्टर-ट्राली को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्राली में सवार बुआ और उसकी दो सगी भतीजियों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि 30 से अधिक लोग घायल हो गये, जिनमें चार लोगो की हालत गंभीर बनी हुई है।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घयलोें को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया।
हादसे में मृतको की पहचान-
इस भंयकर हादसे में 4 वर्षीय मासूस अनन्या , 7 वर्षीय वंशिका और 20 वर्षीय डॉली की मौके पर ही मौत हो गई। रमेश का हाथ और भावना का पैर कट गया ।घायलों में खुशबू, वंशिका, जय, रचित, सागर, आयुषी, भूरी ,मोना, दयावती , तनु , पदम और रूपा सहित दो दर्जन लोग शामिल हैं। सभी घायलों को नूरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेजा गया है। वहीं 4 गंभीर रूप से घायलों को बिजनौर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
प्रत्यादर्शी का कहना है – लगा धरती हिल गई है-
ट्रैक्टर-ट्राली में सवार दयाराम का कहना है कि हम लोग भात देने जा रहे थे , सब हंसी-खुशी में थे, तभी ऐसा झटका लगा कि सब बिखर गया। सब इधर उधर गिर गये। ट्रक वाला रूकने की बजाय गिरे लोगो को रौंदते हुए भाग गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्राली उछलकर पलट गई । जो लोग वहा पर मौजूद थे उनका कहना कि ऐसा लगा कि धरती हिल गई हो।
इस घटना के बाद इलाके में शोक की लहर है। पुलिस ने प्राथमिक रिर्पोट दर्ज कर ली है और फरार ट्रक चालक तलाश जारी है।







