मामी के प्रेम में पागल भांजे ने अपने दोस्त के साथ मिलकर लिखी अपने मामा की हत्या की पटकथा

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
खबर जिला बिजनौर से जहॉ असरगरपुर के जगंल में मिले शव की शिनाख्त के बाद के बेहद ही चौकाने वाले वाला खुलासा हुआ है। जो शव मिला था वह 35 वर्षीय फारूख की है जो कि किरतपुर के मौहल्ला ढोलकियान का रहने वाला है।
पुरी घटना क्या है-
फारूख सऊदी में रहकर काम करता था। उसकी पत्नी अमरीन घर पर रहती थी। यहॉ उसका प्रेम प्रसंग अपने भांजे मेहरबान से हो गया। धीरे- धीरे दोनो के बीच नजदीकियां बढ़ गई। परन्तु कुछ समय बाद दोनों के सपने चकनाचूर हो गए, क्योकि फारूख सऊदी से वापस आ गया और यहीं रहकर ही कामकाज शुरू कर दिया। इससे मामी और भांजे के मिलने में दिक्कत होने लगी। जिसके बजह से भांजे ने अपने दोस्त के संग मिलकर मामा फारूख के कत्ल की पटकथा लिख डाली।

{ मृतक फारूख की फाइल फोटो }
कैसे लिखी अपने मामा की हत्या की पटकथा –
सोमवार की देर शाम मेहरबान अपने दोस्त उमर के साथ असगपुर गांव के जंगल में मालन नदी तटबंध पर बाइक पर सवार होकर पहुॅचे उन्होने फारूक को गोली मार कर भाग गये। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन की तो सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की पहचान हो गई।
फारूक हत्याकाण्ड के आरोपी मेहरबान और उमर को पुलिस ने मुठभेड़ में हिरासत में ले लिया है। मुठभेड़ में मेहरबान के पैर में गोली लगी है।आज पुलिस ने पति की हत्या मामले में पत्नि अमरीन को आरोपी बनाते हुए हिरासत में लेकर आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।