मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में जम्मू- कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले में मारे गए निर्दोष नागरिकों की आत्मा की शांति के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर द्वारा रेलवे स्टेशन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के निकट एक शोक सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान व्यापारियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और मोमबत्तियां जलाकर उन्हें याद किया।
मंडल उपाध्यक्ष सरदार सतवंत सिंह सलूजा ने अपने संबोधन में कहा कि यह कायराना हमला मानवता के खिलाफ है और देश की एकता को तोड़ने की साजिश है। उन्होंने सरकार से आतंकियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
मुरादाबाद मंडल प्रभारी एवं अध्यक्ष जावेद रहमान शम्सी और नगर अध्यक्ष एस0पी0 सलूजा ने भी अपने वक्तव्यों में आतंकवाद की निंदा करते हुए कहा कि देशवासियों को एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़ा होना चाहिए।
व्यापारियों को प्रताड़ित करने और अवैध वसूली पर कड़ी निन्दा –
इसके तत्पश्चात नगर इकाई की एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें नूरपुर इकाई की ओर से मिली जानकारी के तहत नूरपुर थाने में तैनात कस्बा इंचार्ज कुलदीप सिंह द्वारा व्यापारियों को प्रताड़ित करने व अवैध वसूली कर धमकी देने का मामला सामने आया । जिसमें नगर इकाई धामपुर ने उक्त कस्बा इंचार्ज की कड़ी निंदा की ,ओर कहा कि हम नूरपुर के व्यापारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़े है। किसी भी सूरत में व्यापारियों का शोषण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और अगर जल्द से जल्द कार्यवाही नहीं की गई, तो जिले की सभी इकाई एसपी ऑफिस पर धरना प्रदर्शन करेगी।
शोक सभा में कौन- कौन उपस्थित रहे-
शोक सभा में नगर के अनेक व्यापारी सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक उपस्थित रहे साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल धामपुर के नगर अध्यक्ष युवा असलम फरीदी, हाजी हसन, इरशाद धामपुरी, सुहैल डिज़ाइनर,अमित अग्रवाल,सलमान फरीदी, शाकिर अंसारी, रविंदर सिंह सिडाना, नवीन गुप्ता, श्यान शम्सी, अरुण कुमार अग्रवाल, आमिर इदरीसी, अजय अग्रवाल, शिवेंद्र अग्रवाल, महेश मल्होत्रा आदि मौजूद रहे जिन्होंने एक स्वर में आतंकवाद के खिलाफ आवाज़ बुलंद की और शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।







