श्रेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर के द्धारा पहलगांव में हुए आंतकी हमले के सम्बन्ध में राष्ट्रपति के नाम सौपा ज्ञापन

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी मेंश्रेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर के द्धारा पहलगांव में हुए आंतकी हमले के सम्बन्ध में राष्ट्रपति के नाम पुलिस क्षेत्राधिकारी धामपुर को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन के माध्यम से 22 अप्रैल को हुए आंतकी की कड़ी निन्दा करते हुए कहा गया कि –
कश्मीर के पहलगाव में आतंकियों द्वारा मासूम हिंदू पर्यटकों के नृशंस नरसंहार ने हिंदू समाज के साथ.साथ पूरे भारत देश की आत्मा को झकझोर दिया है। हमला हिंदुओं को टारगेट करके किया गया है जिसमें मारने से पहले उनका धर्म पूछा गया। यह आतंकी हमला हिंदुओं के खिलाफ इस्लामिक जेहादियों की सोची समझी साजिश है। ओर जो भी आतंकी थे उनका धर्म पूछ कर हमला करना भी एक भारत के हिंदू मुस्लिम एकता का विखंडन कर ग्रह युद्ध करने , एक दूसरे धर्म बालों को भड़काकर आपस में लड़ाकर भाईचारे को समाप्त करने की साजिश को बढ़ावा देने जैसा है ।आतंकियों द्वारा दोनों धर्मों को भड़काने जैसा कायरतापूर्ण कार्य किया गया । जिसके संबंध में अधिवक्ताओ ने निम्न मांग रखी।
1 .आतंकी हमले में शामिल सभी जेहादियों को उन्हीं की भाषा में सबक सिखाया जाय ,ताकि कोई आतंकी दोबारा से किसी बड़ी घटना को अंजाम न दे सके।
2 . महोदय वहां के स्थानीय निवासी जो इन आतंकवादियों को संरक्षण देते हैं इनकी मदद करते हैं, उनको खोज कर कठोर दंड दिया जाए !
3 . अमरनाथ यात्रा करने देश के विभिन्न राज्यों से लाखों हिंदू श्रद्धालु आते हैं, उनकी जान माल की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाए।
4 . पश्चिम बांगाल ममता सरकार मे जेहादियों द्वारा हिंदुओं को प्रताड़ित किया जा रहा है। जबरदस्ती माता बहनों का धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है वहां भी हिंदुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए। जिसके लिए राष्ट्रपति शासन लगाकर केंद्रीय बल की तैनाती की जाएं।
5 . देश के आतंक बाहुल्य क्षेत्रों में हिन्दुओं को आत्मरक्षा के लिए निशुल्क शस्त्र लाइंसेंस जारी किए जाएं।
6. धर्म के नाम पर आपस में लड़ाकर देश के भाईचारे को समाप्त कर भारत देश की अखंडता को बिखेरने के इस तरह के कायरता पूर्ण कार्य के लिए आतंकियों को चुन चुन कर मारा जाए । इस जनहित के कार्य में हिंदू मुस्लिम सभी एक साथ एकजुटता के साथ सरकार के साथ खड़े है।
अतः जनहित में इन मुद्दों को अमल में लाया जाए नहीं तो देश का प्रत्येक हिंदू – मुस्लिम मिलकर शस्त्र लेकर अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा स्वयं सुनिश्चित करने को बाध्य होगा ।
ज्ञापन देने बालों में आर0के0आर्य एडवोकेट अध्यक्ष, अली खान महासचिव, सुनील कुमार शर्मा कोषाध्यक्ष, आयुष कौशिक मीडिया प्रभारी, विवेक राज सोनी उपाध्यक्ष, सलीम जावेद कनिष्क उपाध्यक्ष ,अनूप अग्रवाल, कृष्ण गोपाल अग्रवाल, नीटू सिंह, जितेंद्र कुमार सिंह, मोहमद शहजाद, विपुल चौधरी, नबील अहमद, मोहमद कैफ,आदि मौजूद रहे