अंतरराष्ट्रीय हंगामा लोक साहित्यिकए सामाजिक संस्था द्वारा यश का नारियल देकर व पटका पहनाकर किया स्वागत

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी के अंतरराष्ट्रीय हंगामा लोक साहित्यिक,सामाजिक संस्था के सरंक्षक डॉ जितेन्द्र कौशिक, निर्मला कौशिक संस्था की संस्थापिका राखी कौशिक उपासना कौशिक व शिवम शर्मा द्वारा यश का पटका पहनाकर व नारियल दक्षिणा देकर स्वागत किया गया।

यश का क्यों किया गया सम्मान –
संस्था के संरक्षक डॉ जितेन्द्र कौशिक ने बताया की 14 वर्ष की छोटी सी आयु में यश द्वारा अपनी संस्कृति अपनी धरोहर को आगे बढ़ाते हुए सनातन की अलख जगाने के लिए 12 ज्योतिषलिंग की यात्रा साइकिल द्वारा निरतंर अकेले कर रहें है । जिसके लिए उनकी संस्था द्वारा यश का स्वागत किया गया व यश की सफल यात्रा की कामना की गयी।
डॉ जितेन्द्र कौशिक ने बताया छोटी सी उम्र में यश अपने माता पिता व अपने परिवार से दूर रहकर महादेव को अपने मन में धारण करके ये कठिन यात्रा निस्वार्थ भाव से कर रहा है जो सराहनीय योग्य है।