राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन ने महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती को धूमधाम से मनाया

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के उपलक्ष में सर्वप्रथम धामपुर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले जी के प्रतिमा पर मल्यार्पण किया गया ,  उसके उपरान्त जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी के द्धारा ज्योतिबा फुले जी की प्रतिमा पर पगड़ी बंधी गई । राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन के संस्थापक शिवम सैनी के द्धारा महात्मा ज्योतिबा फुले जी के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार उन्होने पूरे जीवन गरीबो , महिलाओं , दलितों और पिछड़ें वर्ग के उत्थान के लिए कार्य किया, साथ सामजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया।

संगठन के द्धारा किया गया महाराजा शूरसैनी चौक की स्थापना
राष्ट्रीय सूर्यवंशी सैनी संगठन के द्धारा दूसरा कार्यक्रम ग्राम पौटी में महाराजा शूरसैनी चौककी स्थापना की गई और ग्राम के मुख्य द्वार पर सम्राट अशोक जी की बोर्ड स्थापना की गई।

 

कार्यक्रम में किन-किन कार्यकर्ता और अतिथि की उपस्थिति रही –
कार्यक्रम में संगठन के संरक्षक राजवीर सैनी, खुशीराम सैनी, राहुल सैनी, जिला अध्यक्ष सुरेश सैनी, धर्मपाल सैनी, सचिन कुमार सैनी, रोहन सैनी, अंकुल सैनी, बरम सिंह, गौरव सैनी , ब्रजेश सिंह, रामेश सैनी,ऋतिक सैनी ,महेंद्र सिंह सैनी , बलबीर सिंह सैनी, श्रीयांक सोशल एंड एजुकेशनल ट्रस्ट अध्यक्ष सचिन कुमार सैनी, शुभम शास्त्री, कुणाल ,राम सैनी, नीतीश सैनी, ग्राम पैाटी के प्रधान अकबर अहमद आदि उपस्थित रहें।