महावीर जयंती पर पालकी शोभा यात्रा से दिया – जियो और जीने दो का संदेश

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार विक्रम राणा के द्धारा
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में सकल जैन समाज द्वारा 24 वे तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का 2624 व जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही श्रद्धा उत्सव के साथ दिगंबर जैन मंदिर से पूजा अर्चना कर पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी में भगवान महावीर जी की मूर्ति पालकी मे रखकर कंधे पर लेकर चल रहे थे। पालकी यात्रा में पंडित प्रदीप जैन शास्त्री भजन कीर्तन करते हुए चल रहे थे। उनके साथ सकल जैन समाज के महिला पुरुष भजन कीर्तन करते चल रहे थे। पालकी के आगे बैंड बाजे वाले धार्मिक धुन बजाते चल रहे थे ,साथ में समाज के लोग धर्म पताका लेकर चल रहे थे । पालकी शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर से राधा कृष्ण मंदिर , भूतों वाली कोठी , भगत सिंह चौक, खारी कुआं, से होते हुए नेजे सराय, से जैन मंदिर जाकर संपन्न हुई।


यात्रा में राजीव जैन ,अनिल जैन, मार्दव जैन, निखिल जैन, विशाल संयम जैन , अतिशय जैन, अवधेश जैन, विकास जैन, अरुण जैन एवं महिलाओं में ममता जैन, गीता जैन, सीमा जैन, ऋचा जैन, शिल्पी जैन, अनीता जैन, संतोष जैन, नीलू जैन आदि उपस्थित रहे।