मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार विक्रम राणा के द्धारा
उत्तर प्रदेश की पूर्व सीएम बसपा सुप्रीमो मायावती की भतीजी एलिस ने अपनी सास (हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष) समेत 7 लोगों पर हापुड़ कोतवाली नगर में अतिरिक्त दहेज मारपीट एवं शारीरिक उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है । पति, सास-ससुर, जेठ-जेठानी ,नंद और मौसा ने दहेज की मांग शुरू कर दी।पुलिस अधीक्षक तक गुहार लगाने पर भी कोई सुनवाई नहीं होने के चलते उक्त मुकदमा कोर्ट के आदेश पर हापुड़ कोतवाली क्षेत्र बैंक कॉलोनी कोतवाली में दर्ज कराया गया है ।

शिकायत करने पर भी कार्यवाही नही हुई –
यहां आपको बताते चलें कि पीड़िता की सास हापुड़ नगर पालिका की बसपा पार्टी से मौजूदा नगर पालिका अध्यक्ष है।पीड़िता के अनुसार उसने 18 फरवरी को अपने माता-पिता को बुलाकर थाने में शिकायत की थी। लेकिन सास पुष्पा देवी नगर पालिका अध्यक्ष के चलते पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। एक माह बाद 21 मार्च को पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक कुमार ज्ञानंजय सिंह को रजिस्टर डाक से शिकायती पत्र भेजा , लेकिन वहां भी कोई कार्यवाही होती नजर नहीं आई।

{हापुड़ नगर पालिका अध्यक्ष पुष्पा देवी पीड़िता की सास}
देहज को लेकर पेरशान किया गया-
पीड़िता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार ससुराल वाले धमकी देते हैं कि तुम्हारी बुआ बसपा की कर्ताधर्ता है, उनके पास पैसा है , और गाजियाबाद के इंदिरापुरम में एक फ्लैट और 50 लाख नगद की मांग कर रहे थे।
पीड़िता की तहरीर के अनुसार एक हैरान कर देने वाला सच बताया।

पति विशाल के नार्मद होने का आरोप –
उन्होंने अपने पति विशाल पर नामर्द होने का भी आरोप लगाया है। पीड़िता के मुताबिक इस बात की जानकारी ससुराल पक्ष के सभी लोगों को थी इसके बावजूद भी शादी की गई , जिस कारण पीड़िता का वैवाहिक जीवन तबाह हो गया तहरीर के मुताबिक विशाल शादी से पहले स्टेरॉयड के इंजेक्शन लगाकर मसल्स बनाता था, जिस कारण वह नपुंसक बन गया है ।







