अभिनेता भारत कुमार का निधन

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार विक्रम राणा के द्धारा –

भारत कुमार के नाम से जाने जाने वाले अभिनेता और फिल्म निर्देशक दादा फाल्के पुरस्कार विजेता मनोज कुमार जी अब हमारे बीच नहीं रहे नहीं रहे। कई दिनों से बीमार चल रहे बॉलीवुड अभिनेता मनोज कुमार जी ने आज शुक्रवार के सुबह 87 वर्ष की उम्र में कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में निधन हो गया।


मनोज कुमार का परिचय –
मनोज कुमार जी का जन्म 24 जुलाई 1937 को पाकिस्तान के गांव में हुआ था । बंटवारे के बाद मनोज कुमार अपने परिवार के साथ भारत में रहने आ गए , उस वक्त उनकी उम्र में 10 साल थी । पाकिस्तान से राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में आकर बस गए । उनकी शिक्षा दिल्ली के हिंदू कॉलेज से स्नातक की शिक्षा हासिल करने के बाद ।


मनोज कुमार का फिल्मी सफर कैसे शुरू हुआ –
मनोज कुमार ने अभिनेता बनने का सपना लेकर मुंबई चले आए कॉलेज के दिनों से ही मनोज कुमार स्मार्ट दिखते थे। इसीलिए उन्होंने हीरो बनने की चाहत में थिएटर से जुड़ गए। शुरू से ही दिलीप कुमार के फैन रहे रहे मनोज कुमार का असली नाम हरिकिशन गोस्वामी था मगर दिलीप कुमार की फिल्म शबनम देखकर उन्होंने अपना नाम मनोज कुमार रख लिया , इस फिल्म में दिलीप कुमार का नाम मनोज ही था। उन्होंने अपने फ़िल्मी करियर की शुरुआत 1957 में आई फिल्म से की थी फैशन से की थी। इस फिल्म में मनोज कुमार ने एक 80 वर्षीय बुजुर्ग का किरदार निभाया था । इस फिल्म से उन्हें कोई खास पहचान नहीं मिल पाई। इसके बाद 1960 में कांच की गुड़िया ,1967 मनोज कुमार के लिए काफी अच्छा साबित रहा पत्थर के सनम और उपकार जैसी बड़ी हिट फिल्में रहीभारत कुमार उपनाम कैसे पड़ा
उपकार फिल्म इसलिए भी खास है क्योंकि उन्होंने निर्देशन में कदम रखा और इसी फिल्म के बाद दर्शकों ने उनका नाम भारत कुमार रख दिया ।अब उन्हें भारत के नाम से पुकारते थे । उपकार फिल्म उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के कहने पर बनाई थी। दरअसल जब साल 1965 में भारत और पाकिस्तान का युद्ध हुआ हुआ, उसके बाद मनोज कुमार तत्कालीन प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री से मुलाकात की थी , जिसमें उन्होंने अभिनेता मनोज कुमार जी से युद्ध में होने वाली परेशानियों को दिखाने के लिए एक फिल्म बनाने को कहा था। हालांकि इस फिल्म को खुद लाल बहादुर शास्त्री नहीं देख पाए ताशकंद से लौट के बाद लाल बहादुर शास्त्री इस फिल्म को देखने वाले थे। लेकिन ऐसा संभव नहीं हो पाया ।
किन फिल्मो के लिए सम्मानित किया गया –
1972 में आई फिल्म बेईमान के लिए मनोज कुमार को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए फिल्म फेयर अवार्ड दिया गया । फिर 1975 में आई फिल्म रोटी कपड़ा और मकान के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ निर्देशक का फिल्म फेयर अवार्ड मिला। इतना ही नहीं इसके बाद शानदार फिल्मी सफर को देखते हुए 1992 में पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया गया । जबकि 2016 में उन्हें दादा साहेब फाल्के पुरस्कार दिया गया ।

कौन सी फिल्में हिट हुई –
मनोज कुमार जी की हिट फिल्में उपकार, सत्यवान , सावित्री ,अमर प्रेम ,पूरब पश्चिम ,दो बदन ,पत्थर के सनम, सैनिक, हिमालय की बेटी ,पृथ्वीराज चौहान , शहीद भगत सिंह , अमर शहीद , क्रांति , किशनकांत , कलयुग की रामायण लगभग 45 फिल्मों में बतौर हीरो काम किया।


मनु टाइम्स परिवार की ओर भावभीनी श्रद्धांजलि