अपना क्लब धामपुर के द्धारा हिंदु नव वर्ष का धूमधाम के साथ किया गया स्वागत

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामनुर धर्मनगरी में हिंदू नव नव वर्ष संवत 2082 के अवसर पर अपना क्लब धामपुर के संस्थापक विक्रम राणा संस्था , अध्यक्ष अवनीश चौहान ,हिमांशु विश्वास, क्राइम इंस्पेक्टर हरिराम शर्मा ,महिला इंस्पेक्टर रीता यादव ,अरुण भटनागर द्वारा दीप प्रज्वलित कर बहुत ही धूमधाम से नव वर्ष की शुरुआत की गई । इस अवसर पर भारत माता की जय, वंदे मातरम, सनातन धर्म की जय के नारों के साथ एक दूसरे को नववर्ष की शुभकामनाएं देकर अपने विचार रखें।


हिंदु नव वर्ष के इस अवसर अपना क्लब धामपुर ने क्या संदेश दिये-
विक्रम राणा ने कहा कि हमें आज के माहौल को देखते हुए ,आए दिन अखबारों में देखते हैं बेटे ने बाप को मौत के घाट उतारा, बीवी ने पति को मौत के घाट उतारा, पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, यह सब संस्कारों की कमी है। हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे जो घर पर मां-बाप या दादा-दादी से ही मिलते हैं । बहुत कम स्कूलों में यह शिक्षा  दी जाती है
अरुण भटनागर ने कहॉ कि हिंदू नव वर्ष को विक्रम संवत के नाम से भी जाना जाता है। इसी दिन गुड़ी पड़वा भी मनाई जाती है। इस दिन सब अपने घरों में भगवा पताका फराहते है। कहॉ जाता है कि इसी दिन प्रकृति की उत्पति हुई थी।


इस अवसर पर कौन- कौन सम्मानित हुए-
इस अवसर पर क्राइम इंस्पेक्टर हरिराम शर्मा , महिला इंस्पेक्टर रीता यादव और सभासद हिमांशु सैनी को सम्मानित किया गया ।

 
कार्यक्रम में किन महानुभव की उपस्थिति रही-
कार्यक्रम में डॉ गौरव चौहान, हिमांशु विश्वास, आलोक भारद्वाज, हर्ष शर्मा , निशंाक भटनाग, अंशुल शर्मा, विकास जैन, सारिका भटनागर, लक्ष्मी भटनागर,शिखा,रेखा, प्रेमलता, रूपा, दिव्या भटनागर, प्रखर चंचल, नवनीत शर्मा आदि कई गणमान्य व्यक्ति ने दीप प्रज्वलित कर नव वर्ष मनाया।


कार्यक्रम की अध्यक्षता और संचालन किसने किया –
कार्यक्रम की अध्यक्षता विक्रम राणा ने की, कार्यक्रम का सफल संचालन पवन संगम द्वारा किया गया