धामपुर धर्मनगरी में वकीलों के चैम्बर पर चले बुलडोजर के खिलाफ अधिवक्ताओं का विरोध प्रर्दशन

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
धामपुर धर्मनगरी में एक विवादस्पद घटना सामने आ रही है। दुर्गा बिहार कॉलोनी स्थित ग्राम न्यायलय परिसर में अधिवक्ताओं के चैंबर को लेकर विवाद बढ़ गया है।
आपको बता दे कि 27 मार्च को 2025 को ग्राम न्यायालय नौरगांबाद ,धामपुर के बाहर बने हुए वकीलों के चैम्बर को बुलडोजर के सहायता से गिरा दिया गया है। इस सर्न्दभ में जिला बार एसोसिएशन बिजनौर के अध्यक्ष यशपाल सिंह और महासचिव विशाल अग्रवाल जो के नेतृत्व में जिला बार के अधीन बनी क्षेत्रीय बार एसोसिएशन धामपुर के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी महोदया जी की गैर मौजूदगी में अपर जिलाधिकारी महोदय को एक ज्ञापन दिया ।
ज्ञापन में कहा गया कि कल ग्राम न्यायालय नौरगांबाद धामपुर के बाहर बने हुए वकीलों के चैम्बर पर उपजिलाधिकारी धामपुर ने वकीलों को बिना किसी सूचना दिए बुलडोजर से गिरा दिया गया है। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के आदेशों का खुलेआम उल्लघंन किया गया है। जिससे अधिवक्ताओं के हितों का हनन हो रहा है। जो कि घोर निन्दनीय है। अधिवक्ताओं ने उक्त प्रकरण संज्ञान में लेकर दोषियों के विरूद्ध उचित कार्यवाही करने कि मांग की है।
धामपुर में भी ग्राम न्यायालय दुर्गा बिहार कॉलोनी धामपुर में भी अधिवक्ताओं के चैम्बर पर चलाए गए बुलडोजर के खिलाफ विरोध प्रर्दशन किया गया है।