मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार पुनित पंडित के द्धारा
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में वर्तमान में प्रदेश में किसानों व मजदूरों कि समस्याओं के स्थाई समाधान हेतू राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह के आहवान पर तहसीलों पर प्रदेश व्यापी अन्दोंलन के अर्न्तगत किसान मजदूर संगठन ने आज तहसील धामपुर में धरना प्रर्दशन करते हुए 9 सूत्रीय मांगपत्र ज्ञापन के रूप में उपजिलाधिकारी को दिया।
क्या है 9 सूत्रीय मांग आपको बताते है-
1- सभी किसानों का सम्पूर्ण कर्ज माफ हो।
2- सभी किसानों व मजदूरों की घरेलू बिजली फ्री हो ।
3- गन्ने के भाव कम से कम 500 रूपेय प्रति कुन्तल हो।
4- विदेशी आवारा पशुओं से किसानो के तत्काल मुक्ति मिले।
5- प्रदेश के सभी बकाया गन्ना मूल्य न देने वाली चीनी मिल पर तत्कालप्रभाव से कार्यवाही कर कि किसानों का भूगतान दिलाया जाए।
6- किसानों के बिजली बिना र्शत फ्री हो।
7- घरों में प्रीपेड मीटन न लगाया जाए।
8- किसानो को जो बिजली दो शिफ्ट में 7 घंटे दी जा रही है उसको बढ़ा कर 12 घंटे कर दी जाए।
9- किट नाशक दवाई के मूल्यों में जो अनुचित रूप से हो रही वृद्धि है, उसे रोका जाए।
कार्यकता जो ज्ञापन देते समय उपस्थित रहें –
कविता राणा जिलाध्यक्ष, तहसील अध्यक्ष अनमोल शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी देवी, नितिन चौहान महामंत्री, कपिल राजपूत मंडल अध्यक्ष, सुमित, अमित,पवन, बनवारी, गौरव, विट्टू आदि मौजूद रहे।








