मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में सांसद प्रतिनिध और जिला पंचायत सदस्य विवेक सेन को जान से मारने की धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले कर जेल भेज दिया है।
विवेक सेन ने पुलिस से शिकायत कि और बताया कि वह मौहल्ला कायस्थान में सभासद सुमामा ओवेस के घर पर मिटिंग में थे, उसी समय उनके पास मोनू त्यागी व्यक्ति ने फोन कर मिलने की बात की। उसने खुद को मुस्सेपुर थाना नूरूपुर का निवासी बताया। विवेक सेन के मना करने पर आरोपी ने विवेक सेन के मोसेरे भाई को फोन कर धमकी दी। फिर विवेक सेन को फोन कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी और घर पर गोली चलाने की धमकी भी दी।
थाना अध्यक्ष पुष्पेन्द्र कुमार ने बताया कि विवेक सेन की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी मोनू त्यागी का हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।







