बलिदान दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में शहीदे आजम भगत सिंह के बलिदान दिवस पर आयुष्मान ब्लड सेंटर द्वारा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन डॉक्टर आर0के0 चौहान ने फीता काटकर किया । इस अवसर 15 रक्तदाताओ ने रक्तदान किया। डॉ आर0 के0 चौहान ने रक्तदान की उपयोगिता के बारे बताते हुए कहा कि रक्तदान करने के बहुत लाभ हैं। आपके द्वारा दिये गये एक यूनिट ब्लड से तीन लोगों की जाना बचाई जा सकती है। रक्तदान करने से आपका शरीर स्वस्थ रहता है एवं शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है। शिविर में रक्तदाताओं को सम्मान पत्र एवं गिफ्ट भेंट कर सम्मानित किया गया। शिविर में राकेश कुमार, अमित कुमार, ललित शर्मा ,रोहित गुप्ता, मोहम्मद फैज़ आदि का विशेष सहयोग रहा।