मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में श्रीमद् हनुमत सेवा समिति पंजीकृत धामपुर के तत्वावधान एवं बाबा श्री नीब करौरी कृपा कुंज के संस्थापक श्री रामदास जी महाराज जी के सानिध्य में दिनांक 08/03/2025 दिन शनिवार में श्री मेघराज सिंह जी एवं श्रीमती रमा देवी जी के निवास (निकट सरल हॉस्पिटल नगीना रोड न्यू हिंदू कॉलोनी धामपुर ) पर किया गया सामूहिक संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ एवं भजन उच्चारण कार्यक्रम । कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित श्री पवन कौशिक महाराज जी ने प्रभावी मंत्र उच्चारण के साथ सामूहिक पूजन से किया । परिवार के संरक्षक एवं संरक्षिका श्री मेघराज सिंह एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती पुष्पा देवी के संरक्षक में मुख्य यजमान श्री लोहित कुमार श्रीमती नेहा सिंह ,अवनीश कुमार, श्रीमती तनु चौहान, हिमांशु चौहान, सिल्की चौहान, रितु चौहान ,दृश्य राजपूत ,हेयांश राजपूत, राघव राजपूत रहे व रणवीर सिंह कुसुमलता देवी महेन्द्र सिंह मीनू शर्मा प0 धर्मवीर शर्मा एवं धामपुर के गणमान्य नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सहभागिता रही । कीर्तन के उपरांत परिवार की ओर से गुरु श्री रामदास जी महाराज जी एवं श्री पवन कौशिक जी महाराज को सोल उड़ाकर सम्मानित किया गया। बालाजी दरबार के सेवक सेविकाओं में मुख्य रूप से श्री सुभाष चंद्र कौशिक, पंकज भटनागर ,एडवोकेट यतेंद्र कुमार शर्मा ,तरुण शर्मा ,शास्त्री धमेन्द्र पंवार , ध्रुव वर्मा, महावीर सिंह ,श्रीमती मुन्नी देवी ,चेतनसैनी आदि रहे। कीर्तन के उपरांत क्षी रामदास जी महाराज ,श्री पवन कौशिक जी महाराज ,पंकज भटनागर व एडवोकेट यतेन्द्र शर्मा ने परिवार को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।








