भाजपा नेता के पुत्र की कार हादसे में मौत – बिजली के खंभे से टकराई कार, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर धामपुर धर्मनगरी में बीते रात एक सड़क हादसे में भाजपा नेता भूपेन्द्र सिंह के 35 वर्षीय पुत्र परीक्षित सिंह उर्फ गोलू की मौत हो गई। परीक्षित बड़ी मंड़ी धामपुर के निवासी थे। वह कार से ठाटजट गांव से स्योहारा की ओर जा रहे थे।
इसी दौरान उनकी कार अनियंत्रित होकर विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में गम्भीर रूप से घायल परीक्षित को पहले धामपुर के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने सांस न होने पर इलाज करने से मना कर दिय। इसके बाद परिजन उन्हें बिजनौर ले जा रहे थे, तब रास्ते मे उन्होने दम तोड़ दिया।
जैसे इस घटना की सूचना लोगो का मिली बड़ी संख्या में लोगो ने मृतक के घर पर पहुॅच कर संवेदना व्यक्त की। परीक्षित अपने परिवार के इकलौते पुत्र थे। पुलिस अधीक्षक पूर्वी धर्म सिंह मार्छाल के अनुसार, मृतक के परिजनों ने किसी भी प्रकार की कानूनी कार्यवाही के लिए मना कर दिया है। गमगीन मौहाल में परीक्षित के शव के शमशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया।