मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में नगर की समाज सेवी संस्था सुधा स्वर भारती के द्धारा डॉ आदित्य अग्रवाल के नगर 150 वां निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित करने पर सम्मानित किया गया। संस्था के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र अग्रवाल नवीन तथा महासचिव सचिन अग्रवाल ने समाज सेवी चिकित्सक डॉ आदित्य अग्रवाल को शॉल ओढाकर और समृति चिन्ह भेटं किया।
संस्था के अध्यक्ष दिनेश चन्द्र अग्रवाल नवीन जी ने कहॉ कि डॉ आदित्य अग्रवाल ने लगातार बिना थके 150 निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन कर नगर उल्लेखनी और गौरवशाली उपलब्धि हासिल की है। दंमयती देवी प्रेरणा संस्थान के द्धारा समाजिक कार्यो की सहराना की। उन्होने कहॉ की इस चिकित्सा शिविर के माध्यम से अनेकों प्रकार की सुविधा एवं उपलब्धियां अर्जित करने वाले लोगों के जीवन में यह शिविर र्स्वण अक्षरों में अंकित रहेगा। जिन लोगो को आर्थिक परिस्थितियों के चलते चिकित्सा सुविधाओं से स्वयं को वंचित रह जाते है उनके लिए यह शिविर जीवनदायनी का कार्य कर रही है, और समाज में स्वस्थ के प्रति जागरूक बना रही है।
संस्था के महासचिव सचिन अग्रवाल ने कहॉ कि दंमयती देवी प्रेरणा संस्थान द्धारा जो निरंतर समाजिक कार्य किये जा रहे उनमे एक कार्य पॉलिथिन मुक्त अपना देश-प्रदेश है। जिसमें संस्था के द्धारा लोगो को कपड़े से बने थैले का का वितरण प्रत्येक निशुल्क चिकित्सा शिविर में किया जाता है। निशुल्क चिकित्सा शिविर के साथ-साथ संस्था के द्धारा समाजिक कार्य किये जाते है।








