यूपी विधानसभा के बजट सत्र में ब्रजेश पाठक ने मुलायम सिंह के विषय में ऐसा क्या कहॉ कि मच गया बवाल

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के विधानसभा के बजट सत्र में प्रश्नकाल चल रहा था, उस समय सपा विधायक समरपाल सिंह के एक सवाल पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने पूछा की सपा वाले मुलायम सिंह यादव जी की सभी बात को मानते है, तो क्या वह यह पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव की इस बात को भी मानेगें की लड़को से गलती हो जाती है। इसके बाद सदन में हंगामा हो गया।
आपको बता दे की मुलायम सिंह यादव ने लड़कियों से रेप की घटनाओं पर एक समय कहा था कि लड़को से गललियां हो जाती है। इस बात को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहॉ तो सदन में उपस्थित समाजवादी पार्टी के विधायक हंगामा करने लगे , विपक्षी नेता , ब्रजेश पाठक से अपने बायन पर तुरन्त मॉफी मागने के लिए कहने लगें।
समाजवादी पार्टी के विधायकों के हंगामे के बीच सदन में स्पीकर भी गुस्सा हो गए और अपने आसन से खड़े हो गए, उन्होंने हंगामा कर रहे विधायकों को शांति बनाए रखने की हिदायत भी दी। स्पीकर ने विधायकों से कहा कि आप इस बयान को गलत तरीके से ले रहे हैं, ऐसा मत कीजिए, स्पीकर के बार- बार बोलने के बाद भी सदन में हंगामा जारी रहा। इसके बाद स्पीकर ने सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दी ।