मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार विक्रम राणा के द्धारा
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में नहटौर रोड़ पर स्थित पुलिस चौकी के पास प्रयास चौक पर रात करीब 8ः00 बजे दो बाइको की आमने- सामने जबरदस्त टक्कर हो गई। जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। मृतक की पहचान मुस्लिम फंड में कार्यरत मौ0 जफर रूप में हुई । मौ0 जफर धामपुर के रहने वाले है , और दूध बेचने का कार्य करते थे। दुघटना की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहॅुची और घायलो को अस्पताल में भर्ती कराया गया , जहॉ उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनो बाइको बहुत तेजी से चला रहे थे , जब उनकी आमने सामने की टक्कर हुई तो दोनो बाइकों के परखच्चे उड़ गये।
मौ0 जफर एक मिलनसार व्यक्ति थे। उनके निधक का समाचार मिलते ही उनके मिलने वालों और रिश्तेदारों में शोक छा गया।







