धामपुर सेंटमैरी स्कूल के पास प्रयागराज से आने वाली कार से बाइक की आमने-सामने की टक्कर

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार रवि प्रताप के द्धारा 
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में आज करीब 1ः0 बजें सेंटमैरी स्कूल के निकट प्रयागराज से आने वाली कार की बाइक सवार दो युवकों से आमने- सामने की टक्कर हो गई । टक्कर के बाद कार एक खम्भे से जा टकराई , जिससे कार के एअर बैग खुल जाने से कार सवार लोगो के साथ एक बड़ी दुघटना होने से बच गई। कार की कॉच के टूटने के कारण उनके चेहरे पर चोट आई है, और बाइक सावर दोनो युवक भी घायल हो गये है। कार में सवार लोग देहरादून के रहने वाले है। कार में पॉच लोग बैठे थे। घायलो को घटना स्थल पर उपस्थित लोगों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कर उनका उपचार प्रारम्भ करवा दिया है। बाइक पर सवार दोनो युवको की पहचान काव्य पुत्र ब्लजेश और हर्ष पुत्र कन्हैयालाल के रूप में हुई है। दोनो बाइक सवार युवक नाबालिग है, दोनो ने हेलमेंट भी नही लगा रखा था। दोनो युवक फूलबाग कालोनी, धामपुर के रहने वाले है। सुचना मिलते पुलिस मौके पर पहुॅची उन्होने कार और बाइक को कब्जे में लेकर घटना की जॉच प्रारम्भ कर दी है।