संत शिरोमणि रविदास जी की जंयती पर शोभायात्रा का आयोजन

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
संत रविदास जयंती पर 12 फरवरी 2025 दिन बुधवार को विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। हर जगह बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने संत रविदास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की‌। फिर उनके आदर्शों को याद किया। इसी क्रम में रविदास सभा सरकड़ा चकराजमल के रविदास धर्मशाला के तत्वावधान में बुधवार को संत शिरोमणि रविदास की 648 वी जयंती नगर भवन में मनाई गई। इसमें सबसे पहले पुजा अर्चना की गई । इसके बाद मुख्य समारोह का उद्घाटन हुआ । कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष श्री वीरेंद्र सिंह , प्रबंधक श्री ललित कुमार , उपाध्यक श्री अमित सिंघवाल और कोषाध्यक श्री राकेश कुमार ने किया। उद्घाटन में मुख्य अतिथि के रूप में पृथ्वीराज राज चौहान इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के मैनेजर श्री मयंक चौहान जी और कॉलेज के कोषाध्यक श्री देवेश चौहान ने संयुक्त रूप से फीता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। इस अवसर पर अतिथि के रूप में श्री सुरेंद्र सिंह , दुष्यंत सिंह, आशीष आर्य, और कार्यक्रम के कार्यकता ऋषभ कुमार, अमित कुमार, राम कैलाश, फूल सिंह, राहुल कुमार , राजन कुमार, वीरेंद्र कुमार, राहुल(नीरज) और समस्त समाज एवं सदस्य आदि मौजूद रहकर कार्यक्रम को सफल बनाया ।