मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में आज दिनांक 7 .02. 2025 को मोहल्ला बाड़बान धामपुर में दक्ष प्रजापति (कुम्हार) महासभा धामपुर की कोषाध्यक्ष ब्रजमोहन प्रजापति के आवास पर नीरज कुमार प्रजापति की अध्यक्षता ओर महासचिव अनुराग प्रजापति के संचालन में एक मीटिंग का आयोजन किया गया।
मीटिंग में महासभा के अध्यक्ष क्षेत्र पाल प्रजापति ने कहा कि जो घटना शेरकोट थाने के ग्राम शहजादपुर में प्रजापति समाज के नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म जैसी घटना हुई है, उससे सारा प्रजापति समाज में आहत है , और पुलिस भी उसकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं कर पा रही है जिसको लेकर प्रजापति समाज में रोष व्याप्त है।
मीटिंग में महासभा के संस्थापक आर0के0आर्य एडवोकेट ने कहा कि मुस्लिम युवक के द्वारा हमारे प्रजापति समाज के नाबालिग लड़के के साथ कुकर्म जैसी घिनौनी घटना को अंजाम दिया गया , जिससे प्रजापति समाज में रोष है, और थाना शेरकोट में नामजद मुकदमा दर्ज हुए भी आज लगभग एक हफ्ता होने को है लेकिन शेरकोट पुलिस द्वारा अभी तक भी मुलजिमान को गिरफ्तार नहीं किया गया । जो पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रही है , क्या हिंदूवादी सरकार भाजपा में इसी तरह प्रजापति समाज का उत्पीड़न होता रहेगा । आज भी सरकार का कोई नुमाइंदा पीड़ित समाज के नाबालिग लड़के से जो इस वक्त भी बिजनौर सरकारी अस्पताल में उसी दिन से भर्ती है नहीं मिला । अब दक्ष प्रजापति कुम्हार महासभा चुप नहीं बैठेगी जल्द ही पुलिस के उच्च अधिकारियों से मिलकर जल्द से जल्द गिरफ्तारी को मांग की जाएगी । यदि वहां भी उचित कार्यवाही नहीं हुई तो एक महापंचात ग्राम शहजादपुर में रखी जाएगी और आंदोलन होगा ।
मीटिंग में सुनील प्रजापति, लोकेश प्रजापति,डॉक्टर सत्यपाल सिंह, सीटू प्रजापति, लोकेश मिस्त्री, मोहित प्रजापति, प्रीतम सिंह, विनोद प्रजापति, अशोक कुमार, हिमांशु प्रजापति, अशोक प्रजापति आदि मौजूद रहे।







