दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के द्धारा 146 वां निशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के नगर धामपुर धर्मनगरी में प्रतिष्ठित संस्था दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के द्धारा प्रति सप्ताह शनिवार को लगाये जाने वाला 146 वां निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन , सुसन्सकारित स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत होली चौक , बड़वान मोहल्ला धामपुर में माता सावित्रीबाई फुले महिला जागृति मिशन के सहयोग से लगाया गया । शिविर का उद्घाटन जागृति मिशन की अध्यक्ष वार्ड 8 की सभासद पूनम सैनी पत्नी रवि शंकर सैनी तथा अन्य सदस्य बहनों ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। रवि शंकर सैनी मोनिका सैनी पूजा सैनी गीता सैनी भावना सैनी बिना सैनी सुनीता सैनी प्रीति सैनी रेखा सैनी गुड़िया सैनी दीपा सैनी प्रवेश सैनी आदि संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।
शिविर में डॉ आदित्य अग्रवाल सर्जन ने 105 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया।जिसमे 3 दिन की निशुल्क दवाइयां वितरण की गयी । सभी जांचें नाम मात्र रुपए में की गई
शिविर में ’’पॉलिथीन मुक्त अपना देश -प्रदेश ’’अभियान के बारे में लोगों को अवगत कराकर कपड़े के बने थैले भी ₹10 सहयोग राशि लेकर वितरित किए गए। शिविर को सफल बनाने में अखिलेश ,गौरव चौहान ,साहिल,कपिल ,अनुज ,नन्हे आनंद मोहित ,संकेत,अनुज ,सौरभ,आनंद आदि का योगदान सराहनीय रहा।