मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
गांधी जी 77 वीं पुण्यतिथि पर विक्रम राणा के द्धारा एकत्रित की गई खास जानकारी –
आज महात्मा गांधी जी की 77वीं पुण्यतिथि है, आज ही 30 जनवरी के दिन बापू की हत्या की गई थी, आपको यह तो पता होगा कि दिल्ली राजघाट में महात्मा गांधी जी का समाधि स्थल है। क्या आपको यह पता है कि महात्मा गांधी जी का एक और समाधि स्थल भी है।
जब देश को स्वतंत्रता मिली उसके कुछ समय बाद 30 जनवरी 1948 की शाम प्रार्थना के दौरान बिरला हाउस में नाथूराम गोडसे ने महात्मा गांधी जी को गोली मार दी थी। यह दिन इतिहास के पन्नों में गांधी जी की पुण्यतिथि के तौर पर हमेशा के लिए लिखा गया। दिल्ली 11 फरवरी 1948 को बापू की अस्थियां रामपुर लाई गई बापू की कुछ अस्थियों को तो कोसी नदी में विसर्जित कर दिया गया था ,शेष अस्थियों को अष्टधातु के कलश में रखकर दफन कर दिया गया था। जहां पर उन अस्थियों को दफन किया गया था वहां पर एक बहुत सुंदर समाधि स्थल बना दिया गया था
यहां पर आज दूर.दूर से लोग रामपुर में गांधी जी की समाधि को देखने आते हैं नगर विकास मंत्री आजम खान के, समय में गांधी समाधि को सौंदर्य करण किया गया था।यहां पर चारों ओर शानदार फुलवारी बनाई हुई है।पिछली सरकार में लगभग 12 करोड़ के लागत से गांधी समाधि का सौंदर्य करण किया गया है ।
आज बापूजी की पुण्यतिथि मनाई गई जाएगी विभिन्न संगठनों को लोगों के यहां पहुंच कर श्रद्धांजलि देते हैं गांधी समाधि रामपुर की शान है, स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस व गांधी जयंती पर यहां ध्वजारोहण किया जाता है।







