मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार रोमियो मयूर के द्धारा – उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के नगर नजीबाबाद में 13 बी इंटर डिस्ट्रिक्ट स्कूल टाई कमांडो चैंपियनशिप 2024- 25 को आयोजन वालिया ग्लोबल अकेडमी में किया गया। जिसमें धामपुर धर्मनगरी के दुर्गा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने भाग लिया। इस चैंपियनशिप का आयोजन नजीबाबाद ताई कमांडो ट्रेनिंग अकादमी ने किया था । इसमें सभी बच्चों ने अच्छी प्रतिभा दिखाई और गोल्ड और सिल्वर मेडल प्राप्त किया। इस चैंपियनशिप में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया। इस चैंपियनशिप में तीन वर्गों में बच्चों ने मेडल प्राप्त किया, जिसमें दुर्गा पब्लिक स्कूल धामपुर के सभी बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया और मेडल प्राप्त किया । जिसमें सूर्यांश गोल्ड मेडल, रितिका चौहान सिल्वर मेडल, कनिका सैनी सिल्वर मेडल, पलक चौहान ने सिल्वर मेडल प्राप्त किया। प्रधानाचार्य श्री भूपेंद्र चौहान ने बच्चों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया और बहुत शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कोच दीपिका और शिवानी ने भी बच्चों के प्रदर्शन की सराहना की। इसी क्रम में प्रिंसिपल सर ने सभी बच्चों से ताई कमांडो सीखने की अपील की और मेडल प्राप्त करने वाले सभी बच्चों को बधाइयां दी।







