अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मेरठ प्रान्त की स्योहारा इकाई द्धारा किया गया नगर खेल कुम्भ का आयोजन

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज  
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के नगर स्योहारा में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् मेरठ प्रान्त की स्योहारा इकाई द्धारा नगर में खेल कुम्भ का आयोजन किया गया। नगर खेल कुम्भ के अर्न्तगत खो-खो ,कबड्डी , लंबी कूद, ऊंची कूद व दौड़ का आयोजन DAV इन्टर कॉलेज, स्योहारा में किया गया। नगर खेल कुम्भ मे सैकड़ों खिलाड़ियों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रर्दशन किया।जिसमे मुख्य अतिथि हैरी गुज्जर , अर्पित त्यागी जिला कार्यकारणी सदस्य RSS , शौर्य रस्तौगी जिला सह संयोजक ABVP धामपुर , सतेन्द्र सिंह विभाग संगठन मंत्री बिजनौर , प्रबन्धक DAV स्कूल गजेन्द्र प्रजापति , शानू शेख नगर अध्यक्ष ABVP, नगर मंत्री आरूषि पाल, अंजली वर्मा आदि उपस्थित रहे।
शानू शेख ने कहा की नगर खेल कुम्भ जैसे खेलो के आयोजन से छात्रों में छुपी हुई प्रतिभा को निखारने का काम अखिल भारतीय विद्यार्थी परिपद्, पूरे भारत में कर रहा है, जिससे आने वाले समय मेे ये छात्र देश में मेडल लाने का काम करेगे।