मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
जिला बिजनौर के काजीवाला इलामें में जुबैदा के हत्याकांड के खुलासे ने सभी को चौका दिया। पुलिस ने 45 वर्षीय जुबैदा की हत्या के मामले में उसके सौतेले बेटे आसिफ को हिरासत में लिया और आरोपी की निशानदेही पर उस ईट को भी बरामद कर लिया गया, जिससे जुबैदा की हत्या की गई थी।
पूरी घटना क्या है जानिए-
शुक्रबार को जुबैदो के हत्या के मामले में पड़ोस के रहने वाले पांच लोगो को हिरासत में लिया गया था। उन पर आरोप लगाया गया था कि बाइक धोते समय उनकी लड़ाई जुबैदा से हो गई थी, जिसके लिए उसकी हत्या की गई। पर पुलिस के द्धारा जब छानबीन की गई तो पुलिस को जुबैदा के सौतले बेटे आसिफ पर शक हुआ। उसके हाथ पर लगी चोट के बिषय में जब उसके साथ शक्ति से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि, उसके पिता ने सारी जायदाद उसकी सौतेली मां और उसके बेटे के नाम कर दी थी। जिससे नाराज हो कर उसने जुबैदा की हत्या कर दी और इल्जाम पड़ोसी पर लगा दिया।

किस लिए की सौतले बेटे ने जुबैदा की हत्या-
शहर कोतवाल के अनुसार जुबैदा , तबक्कल की दूसरी पत्नी है। तबक्कल की पहली पत्नी की मृत्यु 17 साल पहले हो गई थी। उसके 2 साल बाद तबक्कल ने जुबैदा से शादी कर ली। तबक्कल की पहली पत्नी से आठ बच्चे है , आसिफ उनमें सबसे छोटा है। जबकि जुबैदा से उसको एक बेटा तौहीद और एक बेटी सबा है। तबक्कल ने अपने मकान और जमीन की वसीयत जुबैदा और उसके बेटे तौहीद के नाम कर दी थी। इससे आसिफ नाराज था।
आसिफ मुबंई में काम करता था। वह वापस आया उसने जुबैदा और पड़ोसी की बाइक को धोने को लेकर हुई लड़ाई के बारे में पता था। इसका फायदा उठाते हुए उसने घर की दिवार कूदकर अन्दर आया, तब जुबैदा बर्तन धो रही थी, आसिफ ने ईट उठाकर जुबैदा के सर पर वार करके उसकी हत्या कर दी। उसने जुबैदा के हत्या का सारा इलाज पड़ोसी पर लगा दिया।
पुलिस ने जांच पर पड़ोसी पर लगाए गए सारे आरोप झूठे पाये।







