रोटरी क्लब धामपुर रॉयल्स के द्धारा कराया गया हनुमान चालीस के पाठ का आयोजन

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में रोटरी क्लब धामपुर रॉयल्स एवं श्रीमद् हनुमत सेवा समिति धामपुर के तत्वाधान में मंगलवार को बाबा श्री नीब करौरी कृपा कुंज, धामपुर में हनुमान चालीसा के पाठ तथा भजन उच्चारण का आयोजन किया गया। इस भक्तिमय कार्यक्रम में सभी के द्धारा विश्व कल्याण की कामना की गई। रोटरी क्लब धामपुर रॉयल्स के सभी सदस्यों के द्धारा प्रण लिया गया कि गत वर्षाे की भांति समाज कल्याण में कार्यरत रहेगे।
कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष एवं कोषाध्यक्ष का चुनाव हुआ-
इस कार्यक्रम में रोटरी सत्र 2025-26 की शुरुआत के पहले दिन रोटेरियन डॉक्टर अजय कुमार वर्मा को अध्यक्ष चुना गया एवं मयंक अग्रवाल को सचिव एवं पराग अग्रवाल को कोषाध्यक्ष सहसम्मित से चुना गया ।इस भक्तिमह कार्यक्रम में सभी लोगों ने रोटेरियन डॉक्टर अजय कुमार वर्मा एवं सभी टीम मेंबर्स को शुभकामनाएं एवं बधाइयां दी। रोटरी क्लब धामपुर रॉयल्स के द्वारा कई स्कूलों में कंप्यूटर लैब एवं ई लर्निंग सेंटर, लाइब्रेरी एवं सिलाई मशीन का वितरण कर चुका है।
कार्यक्रम में अध्यक्ष ओर कोषाध्यक्ष केा कॉलर पहनाकर कार्यभार सौपा –
कार्यक्रम में पिछले वर्ष किए गए कार्यक्रम के बारे में गतवर्ष के भांति अध्यक्ष रो विवेक जैन एवं चार्टड मेंबर रो सुनिल गुप्ता जी ने कॉलर पहनाकर रो डॉक्टर अजय कुमार वर्मा एवं कोषाध्यक्ष रो पराग अग्रवाल सचिव रो मयंक अग्रवाल एवं टीम को बधाई दी।
2024-25 मंडल 3100 अध्यक्ष रोटेरियन दीपा खन्ना जी के द्वारा रोटेरियन सुनील गुप्ता जी रोटेरियन विवेक जैन रोटेरियन डॉक्टर अंकुर वर्मा एवं रोटेरियन डॉक्टर अजय कुमार वर्मा जी को एक्सीलेंट सर्टिफिकेट एवं मोमेंटो दिया गया।


कार्यक्रम में इन भक्तो की उपस्थिति रही –
कार्यक्रम श्रीमद हनुमत सेवा समिति बाबा श्री रामदास जी कृपा कुंज के संस्थापक जी के सानिध्य में यह हनुमान चालीस पाठ का कार्यक्रम करती है। अध्यक्ष मयंक अग्रवाल जी वह सभी समस्त मेंबर उपस्थित रहे तथा कार्यक्रम को सफल बनाया।
रोटरी मेंबर रो दीपक अग्रवाल , रो गौरव अग्रवाल ,रो गौरव माहेश्वरी ,रो राजीव गुप्ता , रो अंकुर अग्रवाल, रो अभिषेक अग्रवाल ,रो अनिल गोयल ,रो विष्णु अग्रवाल, रो वैभव अग्रवाल, रो वैभव गुप्ता ,रो मोहित अग्रवाल ,रो अमित गुप्ता ,सहपरिवार उपस्थित रहे। कार्यक्रम संपूर्ण होने के बाद में सहभोज लिया गया तथा हनुमान जी के जयकारे लगाए गये ।