उत्तराखंड कैंची धाम में रविवार को बाबा के 61वे स्थापना दिवस के अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार विक्रम राणा के द्धारा
उत्तराखंड के विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में रविवार को बाबा नीब करोरी महाराज के के 61 वे स्थापना दिवस को बड़ी ही धूमधाम के साथ मनाया गया। इस अवसर पर भव्य मेले का आयोजन किया गया ।श्रद्धा और आस्था से सराबोर इस पावन बेला पर देश विदेश से लाखों की संख्या में भक्त बाबा नीब करोरी महाराज दर्शन के लिए पहुँचे और बाबा का दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

15 जून को मनाया जाता है कैंची धाम का स्थापना दिवस – 
आपको बताते चलें की महान संत बाबा नीब करोरी महाराज 15 जून 1964 में कैंची धाम हनुमान जी के मंदिर की स्थापना की और मालपुआ का भोग लगाकर हनुमान जी की आराधना की तभी से हर वर्ष कैंची धाम में 15 जून को स्थापना दिवस मनाया जाता है। लगातार बढ़ रही भक्तों की भीड़ को देखते हुए । जिला प्रशासन की ओर से मेले संपन्न करने के लिए प्रशासन की ओर से अच्छे इंतजाम किए गए हैं। भक्तों की गाड़ी रोकने के लिए जगह-जगह पार्किंग बनाई गई है। मेले मे जाने के लिए अतिरिक्त बसो का भी इंतजाम किया गए हैं।


कल सुबह 5ः 00 बजे बाबा के दरबार में मालपुआ का प्रसाद वितरण होते ही मेला प्रारंभ हो गया । श्रद्धालुओं की लंबी कतारे कैंची धाम के मुख्य द्वार से दो से तीन किलोमीटर तक लगी हुई थी। लोग बाबा की जय जयकार और जय श्री राम के नारों से मंदिर पहुंच रहे है।