मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार विक्रम राणा के द्धारा
जिला बिजनौर के शेरकोट नगर के रहने वाले शिक्षक शहजाद अली के द्धारा हिंदू महिलाओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर, शिक्षक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चालान कर दिया गया है।
क्या है पूरी घटना –
शिक्षक शहजाद अली शेरकोट के के.पी.जे.एम इंटर कॉलेक में शिक्षण कार्य करते है। शिक्षक ने अपने फेसबुक अकाउंट पर हिंदू महिलाओं और राष्ट्रीय स्वयंसेवक के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
शिक्षक द्धारा की गई आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय पाल सैनी ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया । आरोपी शिक्षक ने ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अभद्र टिप्पणी की थी। इस पोस्ट हिंदू महिलओं और भाजपा कायर्कताओं में रोष व्याप्त हो गया।
पुलिस ने क्या कार्यवाही की-
थानाध्यक्ष पुष्पेंद कुमार ने बताया कि आरोपी का चालान कर दिया गया है। विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार की रिर्पोट पर प्रबंधक निशांत यादव ने आरोपी शिक्षक को निलंबित कर दिया है। हिंदूवादी संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग की है।







