मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश शासन ने बिजनौर जिले में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए तीन वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं।तीन वर्षो से कार्यरत जिला बिजनौर के अपर जिला अधिकारी वित्त एवं राजस्व के पद पर तैनात अरविंद कुमार सिंह को देवरिया स्थानांतरित कर दिया गया है।

इस फेरबदल में बिजनौर की अपर जिलाधिकारी न्यायिक वान्या सिंह को अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व का नया प्रभार सौंपा गया है। साथ ही , उप जिलाधिककारी अंशिका दीक्षित को अपर जिलाधिकारी न्यायिक बिजनौर के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस तरह एक साथ तीन वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गई है। अरविंद कुमार सिंह देवरिया में एडीएम वित्त एवं राजस्व का पद भार संभालेंगे।







