मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार विक्रम राणा के द्धारा
जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में स्थानीय राजपूत विहार कॉलोनी मैं स्थितअनंत शिव शक्ति पीठ एवं संस्कारशाला मे गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 10 दिवसीय संस्कारशाला का राम कुटीर आश्रम पर शिविर प्रारंभ किया गया। शिविर के पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के आगे दीप प्रज्वलित कर मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद धामपुर के अध्यक्ष रवि चौधरी रवि कुमार सिंह, वरिष्ठ साहित्यकार दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, , डॉ सारंग देश असीम , रजनी अग्रवाल व अपना क्लब धामपुर के संस्थापक विक्रम राणा ,आचार्य डॉ दिनेश चंद्र भारद्वाज ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित किया।

मुख्य अतिथि ने इस शिविर के आयोजन के महत्व को बताया –
मुख्य अतिथि अपने संबोधन में कहा की जो बच्चों में संस्कार और हमारी संस्कृति को हमारे सनातन को बच्चों को पहचान कराए ऐसी कक्षाएं जगह- जगह लग लगनी चाहिए । दिनेश चंद नवीन जी ने अपने संबोधन में कहा की बच्चों को संस्कार इस युग में बच्चों को मोबाइल ने अपनी संस्कृति व संस्कारों से दूर कर रखा है।
वही विक्रम राणा ने अपने संबोधन में बताया, हमें जो संस्कार अपने बुजुर्गों से मिलते थे । बच्चों से बुजुर्गों का साथ लगभग छूट सा गया है फिर भी पंडित दिनेश चंद्र भारद्वाज जी ने संस्कारशाला आश्रम पर हर वर्ष 10 दिवसीय निशुल्क कैंप लगाकर बच्चों को जो संस्कार की शिक्षा दी जा रही है , वह वाकई काबिले तारीफ है ।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथिगण –
इस अवसर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी रवि कुमार सिंह, दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन, डॉ सारंग देश असीम, राम अवतार सिंह, रजनी अग्रवाल, इंजी. अशोक अग्रवाल, अपना क्लब धामपुर के संस्थापक विक्रम राणा ,मास्टर दुष्यंत सिंह, कविता भारद्वाज, भूमिका भारद्वाज, मोती शर्मा आदि रहे।








