बिजनौर के नगर शेरकोट में इंस्टाग्राम पर पाकिस्तान सर्मथन पोस्ट डालने वाला युवक हिरासत में

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के शेरकोट थाना क्षेत्र के ग्राम बालकिशनपुर निवासी फारूख के पुत्र अबुशाद को सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट करने के आरोप में हिरासत में ले लिया गया है।
पूरी घटना क्या है-
रविवार को अबुशाद ने सोशल मीडिया पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पाकिस्तान समर्थन में वीडियो पोस्ट किया, जो कि वायरल हो गया। पोस्ट में पाकिस्तान के पक्ष में टिप्पणी करते हुए देश विरोधी भावना जाहिर की गई थी। एक यूजर ने इस पोस्ट को देखकर पुलिस को टैग करते हुए शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर मामले की गंभीरता को देखते हुए देश की संप्रभुता, एकता और अखंडता के लिए खतरा मानते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद आबुशाद को उसके घर से हिरासत में लेकर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करते हुए उसे जेल भेज दिया गया। उसका मोबाइल भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया है, जिससे अपित्तजनक पोस्ट की गई थी।
पुलिस ने कहा कि सोशल मीडियो पर देश विरोधी किसी भी प्रकार की गतिविधियों को बर्दाश्त नही किया जाएगा, यदि कोई विवदित पोस्ट करता है, तो उसके विरूद्ध कठोर कार्यवाही कि जायेगी।