मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के थाना बढ़ापुर क्षेत्र के बेनीपुर गांव में एक चाचा ने एक थप्पड़ मारने का बदला उसकी हत्या करके लिया। चाचा ने भतीजे की हत्या कर उसका शव घर से 10 किलोमीटर दूर नहर में डाल दिया। चाचा ने खुद परिजनों को फोन कर बताया कि तुम जिसे ढूंढ रहे हो, उसकी मैने हत्या कर दी है। उसका शव मैने नहर में फेंक दिया है। परिजनों ने पुलिस को बताया , सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और चांद का शव नहर से बरामद किया।

पूरी घटना क्या है –
बेनीपुर कोपा गांव के निवासी वाहिद ने बताया कि 7 मई की शाम को मेरे चेचरे भाई जुल्फिकार का बेटा रेहान मेरे बेटे चांद को नगीना के बाजार ले गया, रात को रिहान लौट आया पर चांद वापस नही आया। बहुत खोजबीन के बाद चांद का कही पता नही लगा तो बढ़ापुर थाने में मैने चांद के लापता होने की रिर्पोट दर्ज करवाई।
9 मई को जुल्फिकार ने फोन करके कहा – मैने तेरे बेटे को गला घोंटकर मार दिया, और शव का नहर फेंक दिया। वाहिद ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने मौके पर जाकर शव को बरामद किया। शव की पहचार चांद के रूप में की गई । पुलिस के अनुसार शव करीब 4 दिन पुराना था। शव कि स्थिति सही नही थी। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

एक थप्पड़ के बदले चांद को मिली मौत-
वाहिद ने बताया कि लगभग 7 महीने पहले जुल्फिकार अपनी पत्नी को पीट रहा था। चांद बीच-बचाव करने गया तो जुल्फिकार उसे गाली देने लगा, जिससे चांद को गुस्सा आ गया , उसने चाचा को थप्पड़ जड़ दिया। इस बात पर जुल्फिकार नाराज होकर उसे जान से मारने की धमकी देने लगा।
थप्पड़ का बदला लिया चाचा ने –
एसपी देहात ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर जुल्फिकार को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने बताया कि उसके साथ उसका भाई नईम और उसका पड़ोसी दानिश भी शामिल है। तीनों को हिरासत में लेकर इस समय पूछताछ चल रही है।








