दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान द्वारा 158 वा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में आज सुसन्सकारित स्वास्थ्य सेवा के अंतर्गत दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान द्वारा 158 वा निशुल्क चिकित्सा शिविर दमयंती देवी नर्सिंग होम मे लगाया गया । शिविर का उद्घाटन दमयंती देवी प्रेरणा संस्थान के वरिष्ठ सहयोगी पंकज अग्रवाल ने फीता काटकर किया ।

शिविर में डॉक्टर दिव्यांशी चौहान ने 70 मरीजों को निशुल्क परामर्श दिया।जिसमे 3 दिन की निशुल्क दवाइयां वितरण की गयी । सभी जांचें नाम मात्र रुपए में की गई

शिविर में “पॉलिथीन मुक्त अपना देश – प्रदेश ” अभियान के बारे में लोगों को अवगत कराकर कपड़े के बने थैले भी ₹10 सहयोग राशि लेकर वितरित किए गए। शिविर को सफल बनाने में कपिल राणा, अखिलेश , गौरव ,हिमांशु चौहान ,साहिल, कपिल ,अनुज ,नन्हे ,आनंद, मोहित , संकेत , अनुज, सौरभ , आनंद आदि का योगदान सराहनीय रहा।