बिजनौर मेे बाइक चोर का गिरोह पुलिस हिरासत में – 5 बाइक भी बरामद

मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
बिजनौर कोतवाली शहर पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले एक गिरोह को पकड़ने में बड़ी सफलता पाई है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को हिरासत में लेकर उनके कब्जे से चोरी की पांच मोटरसाईकिलें बरामद की है। गिरोह के सदस्य शादी समारोह, अस्पताल और मॉल जैसी जगहों से रेकी कर वारदात को अंजाम देते थे।
पुलिस द्धारा पकड़े गये 5 आरोपी कौन है- 

थाना कोतवाली शहर पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपियों में अल्तमश, समीर, दानिश, पीयूष, शादाब उर्फ कब्बा,कैलाश, दरांश और नीरज शामिल हैं। सभी आरोपी बिजनौर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों के निवासी हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे भीड़-भाड़ वाली जगहों से मोटरसाइकिलें उठा लेते थे , उसके बाद उनके नंबर प्लेट और रंग बदलकर बेच देते थे।
बरामद 5 मोटर साईकिलें किनकी है-
पुलिस ने बाइक चोर गिरोह से 5 बाइक भी बरामद की है, जिनमें से एक बाइक ग्राम सेवड़ा मपुर मंडावली निवासी मुदस्सर की है। जिसकी चोरी की रिपोर्ट थाना कोतवाली शहर में दर्ज थी। अन्य चार बाइकों के मालिकों में मंसूरी मोहल्ला निवासी नसीम, नई बस्ती निवासी अमजद जावेद, रायपुर निवासी अनिकेत और कुम्हैड़ा निवासी कृष्णपाल शामिल हैं।
गिरोह कैसे काम करता था-
पुलिस के अनुसार गिरोह के कुछ लोग पहले रेकी करते थे , उनकी जानकारी देने पर गिरोह के अन्य सदस्य बाइक को लॉक तोड़ते थे और कुछ बाइक ले जाने में लगे रहते थे। चोरी के बाद बाइको पर ब्लैक लेमिनेशन चढ़ाकर उन्हें मॉडिफाई कर देते थे। इस बाइक चोर गिरोह के आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक ममले दर्ज है।
इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक सुशील कुमार, अंकुर पाल, शौकत अली, वीरेंद्र सिंह व अन्य पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।