मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
समाचार विक्रम राणा के द्धारा
घटना एैसी जो हैरान कर दें-
कहते हैं ना की प्यार में ना उम्र ना जात ना रंग रूप देखा जाता है ,और ना हीं धन दौलत और न समाज ऐसा ही एक अजब मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से हैरान करने वाला मामला सामने आया। यहां एक तीन बच्चों की मां ने 12वीं में पढ़ रहे छात्र शिवा से प्यार हो गया। और मुस्लिम महिला हिंदू लड़के से प्यार कर अपने शौहर को छोड़ दिया। और मंदिर में जाकर शबनम से शिवानी बन शिवा से शादी कर ली। इस प्रेम कहानी की अमरोहा में काफी चर्चा हो रही।
यहां एक पुराना गीत याद आ रहा है-
ना उम्र की सीमा हो, ना जन्म का हो बंधन,जब प्यार करे कोई, तो देखे केवल मन
सारे बंधन तोड़ विवाह बंधन मे बंधी शिवानी बनी शबनम –
जहां एक महिला ने सामाजिक बंधनों को तोड़कर 17 साल के नाबालिक छात्र से शादी कर ली। 28 वर्षीय शबनम तीन बेटियों की मां है शबनम की पहले से, दो निकाह कर चुकी है। अब यह उसकी तीसरी शादी है

प्यार पर जोर नही किसी का –
अपने ही मोहल्ले के रहने वाले इंटर के छात्र शिवा से प्यार हो गया जब इस अजब प्रेम कहानी की चारों तरफ चर्चा फैली तो परिवार वालों के बीच विवाद हुआ, गांव में पंचायत भी बैठी, जिसमें महिला की मर्जी को अहमियत दी गई पंचायत ने स्पष्ट किया क्योंकि महिला बालिग है। उसने अपने पहले पति से तलाक ले लिया है वह अपनी मर्जी से कहीं पर रह सकती है
अब शिवा और शिवानी शादी कर एक साथ रह रहे हैं इतना ही नहीं दोनों का एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें दोनों दोनों ने बताया वे दोनों बहुत खुश हैं और कोई उसकी व उसके पति की शादीशुदा जिंदगी के बीच दखलअंदाजी ना करें।







