मनु टाइम्स – सच्चाई की आवज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के नजीबाबाद दीपक मर्डर केस का खुलासा हो गया है। किस प्रकार दीपक और शिवानी की प्रेम कहानी शुरू हो कर दीपक की हत्या तक पहुॅची ये आपको बताते है।
प्रेम कहानी की शुरूआत कैसे हुई –
दीपक और शिवानी की आठ साल पहले प्रेम कहानी शुरू हुई थी। दोनों हल्दौर के एक इंटर कॉलेज में पढ़ते थे। वहीं दोनों की इंटरमीडिएट में पढ़ते समय मुलाकात हुई। मुलाकात प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ रहने की कसमें खाई। रेलवे में नौकरी लगने के बाद दीपक ने शिवानी के साथ 17 जनवरी 2024 को शादी कर ली। हालांकि परिजन दोनो की शादी को लेकर पूरी तरह राजी नही थे। फिर भी दोनोें ने अपनी मर्जी से एक-दूसरे के साथ विवाह के बन्धन में बंध गये।

दोनो के बीच संबंध बिगड़ने का कारण-
एक साल से अधिक समय तक वह पति के साथ ससुराल में रही। वह लगातार बाहर रहने की जिद कर रही थी। इसी जिद के वजह से वह उसे नजीबाबाद ले आया। शादी के बाद से ही दोनों के संबंध बिगड़ने लगे थे। मधुर नहीं रहे थे। दोनो के बीच रोज- रोज झगड़े होने लगंे, बात मार पिटाई तक जा पहुॅची।

पुलिस से 36 घंटे की पुछताछ के बाद कबूला गुनाह –
आरोपी शिवानी ने पूछताछ के दौरान पुलिस को गलत जानकारी देती रही। परन्तु पुलिस के दबाब में अखिरकार उसने दो युवकों से प्रेम संबंध होने की बात कही , परन्तु इस हत्या में दोनो युवको का कोई हाथ नही था। शिवानी ने बताया की दीपक का गला दबाने से पहले उसके खाने में 4 नींद की गोलिया दी थी , जिससे वह बहोशी की हलात मंे पहुच गया। अब दीपक की हत्या और आरोपित शिवानी के जेल जाने के बाद उनके छह माह के बेटे को दादी को सौंप दिया गया है।
बाएं हाथ से गला दबा कर की हत्या-
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला दबाने से दीपक की मौत हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार दीपक के गले पर बाएं साइड में ज्यादा दवाब पड़ा है। जांच में पता चला कि शिवानी का दायां हाथ टूटा गया था। वह बाएं हाथ से ज्यादा जोर लगाती है। एक्सपर्ट का कहना है कि गला दबाते हुए शिवानी ने बाएं हाथ से जोर लगाया है। इसलिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बाएं ओर ज्यादा दवाब आया है। उधर, शुक्रवार सुबह पति की हत्या के बाद शिवानी बेटे को लेकर मकान की छत पर पहुंच गई। थोड़ी देर में नीचे आकर उसने दीपक के हार्टआटैक आने की सूचना परिजनों को गुमराह करने के लिए दी, और दीपक को अस्पताल ले गई। जहॉ दीपक की मौत की अफवाह फैला दी।







