मनु टाइम्स – सच्चाई की आवाज
उत्तर प्रदेश के जिला बिजनौर के धामपुर धर्मनगरी में राजपूत विहार कॉलोनी में मुख्य अतिथियों द्वारा श्री हरि पंचांग 15 वे संस्करण का भव्य विमोचन किया गया। आए हुए अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती माता के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर अतिथि, भाजपा पूर्व विधायक डॉक्टर इंद्रदेव सिंह ,नगर पालिका धामपुर के पूर्व अध्यक्ष राजू गुप्ता, डॉक्टर आदित्य अग्रवाल ,डॉक्टर एमपी सिंह ,लक्ष्मी नारायण अग्रवाल ,मिथिलेश शर्मा मुनिया ,दिनेश चंद्र अग्रवाल नवीन जगदीश लाल अरोड़ा ,मनोज रस्तोगी ने संयुक्त रूप से हरि पंचांग का विमोचन किया।
हरि पंचांग के संपादक व श्री अनंत शिव शक्ति पीठ संस्कारशाला के संस्थापक डॉ दिनेश चंद्र भारद्वाज पिछले 14 वर्षों से हरि पंचांग का पंचांग के विमोचन में सक्रिय योगदान देने वाले गणमान्य नागरिकों को व सनातन परिवारों का आभार व्यक्त किया व सभी से भविष्य में भी इसी प्रकार सहयोग बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम में उपस्थित नरेश सैनी कैटरस, सनी वर्मा ,डॉ शंकर दत्त भारद्वाज ,कपिल तुली ,संजीव शर्मा हलवाई ,अपना क्लब धामपुर के संस्थापक विक्रम राणा ,संस्था के अध्यक्ष अवनीश चौहान,विजय प्रकाश वर्मा, डॉ ए0के0 सक्सेना, अशोक अग्रवाल,कविता भारद्वाज, रजनी अग्रवाल, संदीप भारद्वाज, आदि गढ़मान्य व्यक्तियों उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन पंडित दिनेश चंद्र भारद्वाज द्वारा किया गया।








